{"_id":"5ab341634f1c1ba3238b6848","slug":"invest-in-lic-malamaal-policy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक बार पैसा लगाने के बाद LIC की ये पॉलिसी आपको कर देंगी मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक बार पैसा लगाने के बाद LIC की ये पॉलिसी आपको कर देंगी मालामाल
Tue, 27 Mar 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
life insurance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एलआईसी में इनवेस्ट करना चाह रहे हैं तो ये कुछ ऐसी पॉलिसी हैं जिनमें केवल एक बार पैसा लगाने से ही आप मालामाल हो जाएंगे।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
एलआईसी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा ढेर सारी योजनाएं चलाती है, लेकिन इसके कुछ प्लान ऐसे में जिनमें डबल फायदा होता है। बिजनेस एक्स्पर्ट विभार गुप्ता के अनुसार 31 मार्च के पहले इन सिंगल प्रीमियम प्लान में निवेश करके फायदा उठाया जा सकता है।
3 of 7
money
सिंगल इनडाउमेंट प्लान: इसमें केवल एक बार ही प्रीमियम देना होता है। इस योजना को 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 वर्ष की उम्र के लोग ले सकते हैं। यह प्लान 10 साल के लिए मिलता है। इसमें न्यूनतम 50 हजार का बीमा लिया जा सकता है, लेकिन अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। अगर कोई व्यक्ति न्यूनतम 50 हजार का बीमा लेता है तो उसे 40 हजार रुपए का प्रीमियम देना होगा। दस साल बाद पॉलिसी पूरी होने पर 75 से 80 हजार रुपए के करीब उसे वापस मिल जाता है। अगर बीच में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होती है तो नॉमिनी को 50 हजार रुपए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
क्राइम
- फोटो : amar ujala
जीवन अक्षय पेंशन प्लान : इस प्लान के तहत लोग जीवन भर पेंशन पा सकते हैं और बाद में नॉमिनी को प्रीमियम के रूप में जमा पैसा वापस मिल जाएगा। इस स्कीम में 30 साल से लेकर 85 साल के बीच के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। इस योजना में न्यूनतम 1 लाख का निवेश करना जरूरी है। निवेश के एक माह बाद ही इस योजना के तहत हर साल 6500 रुपए की पेंशन शुरू हो जाएगी। यह पेंशन व्यक्ति मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक के रूप में ले सकता है। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह पेंशन व्यक्ति को जीवन भर मिलेगी और बाद में उसके नॉमिनी को जितना भी पैसा प्रीमियम के रूप में दिया है वह वापस हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
Money
सिंगल मनी बैक पॉलिसी : इस योजना में तीन विकल्प में निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेशक को 9 साल, 12 साल और 15 साल का विकल्प मिलता है। इन सभी विकल्पों में न्यूनतम बीमा लेना जरूरी होता है, लेकिन अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। 9 साल के विकल्प में निवेश करने वाले को न्यूनतम 28 हजार रुपए का प्रीमियम देना होगा और उसे 40 हजार रुपए का बीमा मिलता है। इस योजना के तहत तीसरे और छठवें साल में 15-15 फीसदी पैसा मनी बैंक के रूप में वापस मिलता है। यह पैसा करीब 6-6 हजार रुपए होता है। 9वें साल में 16 हजार रुपए और बोनस मिलता है। औसतन यह बीमा लेने वाले को कुल मिलाकर करीब 45 हजार रुपए वापस मिलता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।