फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया योगाभ्यास, तस्वीरें

Mon, 21 Jun 2021 01:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Jun 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
international yoga day 2021 : cm tirath singh rawat does yoga watch photos
योग करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया । 



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : देवभूमि में मंत्री, विधायकों से लेकर नन्हें बच्चों पर भी चढ़ा योग का रंग, तस्वीरें...

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग की वजह से उत्तराखंड की विश्व में अलग पहचान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह प्रधानमंत्री मोदी की पहल का परिणाम था। योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है।

योग दिवस : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया योग, कहा - योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक रूप से रह सकते हैं स्वस्थ

कहा कि योग शरीर मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है। योग की वजह से भारत की विश्व में विशिष्ट पहचान है। योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी को नियमित योग करना होगा।

international yoga day 2021 : cm tirath singh rawat does yoga watch photos
योग करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का योग से काफी पुराना संबंध है। हिमालय में ऋषि-मुनियों द्वारा कंदराओं एवं गुफाओं में प्राचीन समय से योग किया जाता था।

international yoga day 2021 : cm tirath singh rawat does yoga watch photos
योग करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की भूमि से निकलकर योग देश और दुनिया तक फैल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात की और योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day 2021 : cm tirath singh rawat does yoga watch photos
योग करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासी सौभाग्यशाली हैं कि योग भूमि होने के साथ ही हम शुद्ध पर्यावरण के बीच रह रहे हैं। चरक डाण्डा में आयुर्वेदिक शोध संस्थान बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
international yoga day 2021 : cm tirath singh rawat does yoga watch photos
योग करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर सचिव आयुष चन्द्रेश यादव, कुलपति आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय प्रो. सुनील कुमार, निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ. एमपी सिंह, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed