फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tiger Day: 20 बार प्रयास के बाद शिकार को पकड़ पाता है बाघ, शोध में सामने आईं रोचक बातें

Fri, 29 Jul 2022 02:07 PM IST
अलका त्यागी अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jul 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
International Tiger Day 2022: Interesting facts comes in research about tigers
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वन्यजीव विज्ञानियों की ओर से अभी तक हुए शोध में यह बात सामने आई है कि एक वयस्क बाघ शिकार को पकड़ने के लिए कम से कम 20 बार प्रयास करता है। तब जाकर उसे शिकार करने में सफलता मिलती है। वन्यजीव विज्ञानियों के मुताबिक, जागने की स्थिति में अमूमन बाघ अपने शिकार को लेकर प्रयासरत रहते हैं और पूरे जीवनभर बाघ अपना अधिकतर समय शिकार करने में गुजारते हैं।



वहीं, सामने आया कि एक वयस्क बाघ औसतन एक बार में 40 किलो मांस खाता है। एक अन्य शोध के मुताबिक, बाघ अपने शरीर के वजन के चार से सात फीसदी ज्यादा वजन के बराबर मांस खाता है। पता चला है कि बाघ साल भर में औसतन 50 हिरणों के आकार के जानवरों को अपना शिकार बनाता है। एक बार शिकार करने और मांस का सेवन करने के बाद कई दिनों तक उपवास भी करता है।

International Tiger Day: कुनबा बढ़ने के साथ बदल रहा वनराज का व्यवहार, ढूंढ रहे आसान शिकार, चौंका रही ये नई बात

एक वयस्क बाघ प्यास बुझाने के लिए एक दिन में औसतन 20 गैलन के करीब पानी पीता है। हालांकि, अलग-अलग देशों में जलवायु के हिसाब से पीने के पानी की मात्रा घट बढ़ सकती है।

International Tiger Day 2022: उत्तराखंड में हर महीने हो रही एक बाघ की मौत

वहीं, भारत में बाघों का पसंदीदा भोजन वैसे तो चीतल, सांभर, हिरण, जंगली सूअर आदि हैं, लेकिन अब राजाजी टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञों की ओर से इस बात का अध्ययन किया जा रहा कि आखिरकार राजाजी टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले बाघों के लिए सबसे पसंदीदा भोजन कौन सा वन्यजीव है।

International Tiger Day 2022: Interesting facts comes in research about tigers
बाघ - फोटो : फाइल फोटो

टाइगर रिजर्व निदेशक की पहल पर विशेषज्ञों की टीम अध्ययन में जुट गई है। बाघों के पसंदीदा भोजन के अध्ययन को लेकर भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक मदद कर रहे हैं। इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से चीला रेंज में अत्याधुनिक लैब भी स्थापित की गई है। जहां फीकल सैंपल से विशेषज्ञों की टीम पता लगाएगी कि आखिरकार टाइगर रिजर्व के बाघ किन वन्यजीवों का शिकार सबसे अधिक कर रहे हैं।

International Tiger Day 2022: Interesting facts comes in research about tigers
बाघ

राजाजी टाइगर रिजर्व के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल 2018 में कराई गई गणना में बाघों की संख्या 42 पाई गई थी। बाघों की संख्या बढ़ाई जा सके, इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश पर जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से तीन बाघों को टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Tiger Day 2022: Interesting facts comes in research about tigers
कॉर्बेट पार्क में बाघ - फोटो : राशि

दो बाघों को अभी टाइगर रिजर्व में लाया जाना है, लेकिन इन चार सालों में टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 45 से कहीं अधिक है। रिजर्व में बाघों की वास्तविक संख्या कितनी है, इसका आकलन किया जा रहा और रिपोर्ट आना बाकी है। टाइगर रिजर्व के अफसरों को इस बात की पूरी उम्मीद है कि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Koo App

India being home to over 70% of world tiger population, has been ensuring safe habitats & nurturing eco-systems for our tigers This #InternationalTigersDay, let’s continue to protect and conserve our #Tigers. #NamamiGange #tigerday #SaveTheRoar @MoJS_GoI @gssjodhpur @wwftigers @BishweswarTudu @mygovindia @PIB_India

View attached media content

- National Mission for Clean Ganga - Namami Gange (@namamigange) 28 July 2022

 

विज्ञापन
International Tiger Day 2022: Interesting facts comes in research about tigers
बाघ - फोटो : फाइल फोटो

राजाजी टाइगर रिजर्व के बाघ फिलहाल सांभर, हिरण, जंगली सुअर समेत किन वन्यजीवों का ज्यादा शिकार कर रहे, इसका अध्ययन किया जा रहा है। अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से इस बात की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अध्ययन में भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की भी मदद ली जा रही है।
- डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed