फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम

Wed, 21 Oct 2015 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Oct 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन

PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम

inova car crushed two student in dehradun.

राजधानी देहरादून में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक इनोवा कार ने दो घरों के चिरागों को रौंद डाला। बच्चों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन बदहवास हो गए। विजय कॉलोनी मोड़ पर असंतुलित होकर फिसली स्कूटी से गिरे दो छात्रों को इनोवा ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। तस्वीरें...

PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम

inova car crushed two student in dehradun.

स्कूटी चला रहा एक छात्र गिरने से घायल हो गया। दो छात्रों की मौत से आक्रोशित लोगों ने डालनवाला कोतवाली में जमकर हंगामा किया। भीड़ इनोवा चालक को मारने दौड़ी, लेकिन पुलिस ने बचा लिया। आरोप लगाया है कि दोनों छात्र पैदल जा रहे थे, जिन्हें इनोवा चालक ने तेज रफ्तार की वजह से कुचल दिया। पुलिस ने इनोवा चालक पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया है।

PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम

inova car crushed two student in dehradun.

हादसे के बाद इनोवा चालक उस्मान निवासी गांधी ग्राम पुलिस के साथ तीनों छात्रों को अपनी कार से दून अस्पताल लाया, जहां पर विपुल और कार्तिक को मृत बता दिया गया। अनुपम को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाते ही तीनों छात्रों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम

inova car crushed two student in dehradun.

हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय-टू में 12वीं के छात्र विपुल (18) निवासी बल्लूपुर, कार्तिक मित्तल (17) निवासी लुनिया मोहल्ला और अनुपम (17) निवासी विजय कॉलोनी ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को विद्यालय में एक्सट्रा क्लास ज्वाइन की थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे अनुपम अपनी स्कूटी से दोनों साथियों को लेकर घर जा रहा था।

विज्ञापन

PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम

inova car crushed two student in dehradun.

दो छात्रों की मौत से गुस्साए महिलाओं और पुरुषों ने डालनवाला कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग पर पुलिस इनोवा चालक उस्मान को लेकर डालनवाला कोतवाली पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed