फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 की उम्र में सबसे महंगा खिलाड़ी बना यह क्रिकेटर, किंग खान ने बना दिया करोड़पति

Sat, 14 Apr 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Apr 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Indian Premier League 2018 Kamlesh Nagarkoti story
कमलेश नागरकोटि - फोटो : Amar Ujala

18 की उम्र में इस क्रिकेटर की शानदार गेंदबाजी पर किंग खान फिदा हो गए। इसके साथ ही इतनी कम में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।

Indian Premier League 2018 Kamlesh Nagarkoti story
Shahrukh Khan

अंडर 19 विश्व कप से आईपीएल में इंट्री मारने वाले कमलेश नागरकोटी इस श्रेणी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी की को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। इस 18 साल के तेज गेंदबाज ने अंडर19 वर्ल्ड कप में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी है। इनकी गेंदबाजी से सभी हैरान हैं।
 

Indian Premier League 2018 Kamlesh Nagarkoti story
कमलेश नागरकोटि - फोटो : Amar Ujala

शाहरुख खान की केकेआर ने उन्हें खरीदने में शुरू से दिलचस्पी दिखाई और 3.20 करोड़ में उन्हें खरीदकर ही माने। कमलेश जहां 145 किलोमीटर की गति से गेंदबाजी करते हैं, वहीं निचलेक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ कमाल के फील्डर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Premier League 2018 Kamlesh Nagarkoti story
सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी ट्विटर पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय टीम का भविष्य बताया है। कमलेश के पिता लक्ष्मण नगरकोटी कुछ दिनों पहले ही सेना से रिटायर हुए हैं और इस समय राजस्थान में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में कमलेश की दादी और चाचा-चाची अपने परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
Indian Premier League 2018 Kamlesh Nagarkoti story
मनीष पांडे - फोटो : BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 11वें  सीजन के लिए हुई नीलामी में उत्तराखंड के बागेश्वर के दो खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हुई। इनमें एक नाम मनीष पांडे का है जो काफी जाना पहचाना है, जबकि दूसरा नाम कमलेश नागरकोटी का है जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान अपने प्रदर्शन के बल पर तेजी से उभरकर सामने आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed