फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sena Bharti In Uttarakhand: 10 बिम खींचने में ही हांफ गए युवा, भरी सर्दी में छूटा पसीना

Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally In Uttarakhand: Many Youths Fail in Beam Pull Activity
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के पांचवें दिन टिहरी और चमोली जिले के युवकों ने भर्ती में दमखम दिखाया। भर्ती के लिए 383 युवकों के अनुपस्थित होने के कारण 3171 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए, जिसमें से 610 युवाओं ने सेना के मानकों के अनुसार तय समय में दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान पर कदम रखा। 

Indian Army Bharti Rally In Uttarakhand: Many Youths Fail in Beam Pull Activity
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में टिहरी जिले की कंडीसौड़ गजा, गजा, कंडीसौड़, कीर्तिनगर तहसील और चमोली जिले की थराली, गैरसैंण, आदिबद्री तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई। सुबह पांच बजे काशीरामपुर तल्ला में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। 

Indian Army Bharti Rally In Uttarakhand: Many Youths Fail in Beam Pull Activity
- फोटो : अमर उजाला

युवाओं को लाइन पर लगाकर एक-एक कर गबर सिंह कैंप में इंट्री दी गई। प्रारंभिक लंबाई नाप, प्रवेश पत्रों की बार कोड की जांच, कोविड जांच के बाद युवकों को कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में बनाए गए 400 मीटर दौड़ के ट्रैक पर लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally In Uttarakhand: Many Youths Fail in Beam Pull Activity
- फोटो : अमर उजाला

जहां पर भर्ती अधिकारियों ने 200 के समूल में युवाओं की दौड़ कराई। 610 युवकों ने मैदान के चार चक्कर मारकर सेना की ओर से निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी की। इसके बाद दौड़ में पास हुए युवकों का शारीरिक परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally In Uttarakhand: Many Youths Fail in Beam Pull Activity
- फोटो : अमर उजाला

जहां पर युवकों से 10 बिम खिंचवाए गए, लेकिन कई युवकों का बिम खींचने में पसीना छूट गया। वे छह से आठ बिम ही खींच पाए, जिसके कारण सेना के भर्ती अधिकारियों ने उन्हें कम अंक दिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed