फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक की टक्कर से बोलेरो के उड़े परखच्चे, चालक की दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे

Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल) Updated Wed, 18 Apr 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Accident in nainital terrible photos of dead body rescue
accident
हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो और ट्रक की भिडंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन 25 फुट गहरी खाई में गिरे जा गिरे। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. जबकि बोलेरो चालक समेत दस लोग घायल हो गए। नौ घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 हुआ। ट्रक के ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है।




 
Accident in nainital terrible photos of dead body rescue
accident

एलपी ट्रक (यूके 04 सीए 5474) बागेश्वर से खड़िया लेकर हल्द्वानी आ रहा था, जबकि बोलेरो वाहन (टैक्सी) (यूके 04 टीए 0978) हल्द्वानी से नौ सवारियां लेकर बेड़ीनाग और बागेश्वर की ओर जा रही थी। हाइवे पर आमपड़ाव के हेयरपिन मोड़ पर सुबह साढ़े सात बजे ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गया।
 

Accident in nainital terrible photos of dead body rescue
accident

टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर 25 फुट गहरी खाई में जा गिरे। खाई में गिरते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और  सूचना पुलिस को दी। सीओ हरीश थापा, एसओ प्रमोद पाठक, चौकी इंचार्ज मनवर सिंह, एसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in nainital terrible photos of dead body rescue
accident

बोलेरो में सवार 9 यात्रियों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जबकि बोलेरो चालक मोहन जोशी पुत्र बच्चीराम जोशी निवासी महरोड़ी बागेश्वर चोटिल होने के बाद भी उपचार के लिए हल्द्वानी जाने को राजी नहीं हुआ।

विज्ञापन
Accident in nainital terrible photos of dead body rescue
accident

वहीं हादसे में ट्रक चालक किशन सिंह गडिया (45) पुत्र हयात सिंह गडिया निवासी पोथिंग कपकोट बागेश्वर की ट्रक के अंदर ही मौत हो गई। ट्रक में फंसे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर दुघर्टना थोड़ा ऊपर या नीचे होती तो दोनों वाहन 100 फिट से अधिक खाई में जा गिरते। इससे दुघर्टना और बड़ी हो सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed