फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी ने रोके चीन सीमा तक सड़क निर्माण के कदम, -10 डिग्री पहुंचा तापमान, जमने लगा पानी, तस्वीरें...

Wed, 25 Nov 2020 02:01 AM IST
अलका त्यागी प्रमोद द्विवेदी, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
प्रमोद द्विवेदी, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Nov 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
India china Border Latest News: Road Construction Work Stop Due to Snowfall, Water Freeze Photos
- फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होते ही बीआरओ ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे 200 से अधिक मजदूर निचले इलाकों को लौट चुके हैं। इधर, मिलम और पांछू में बर्फबारी के बाद नलों में पानी जम गया है। यहां तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

India china Border Latest News: Road Construction Work Stop Due to Snowfall, Water Freeze Photos
- फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी के मल्लाजोहार क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बाद मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण कार्य में लगे लोग लौटने लगे हैं। बर्फबारी के बाद वहां बीआरओ के अधिकारी कर्मचारी एवं मजदूर मिलाकर करीब 12 लोग रुके हैं, जो चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही निर्माण सामग्री को वहां उतरवा रहे हैं। सड़क निर्माण में लगे लगभग 150 बीआरओ के मजदूर निचले इलाकों की ओर आ गए हैं। 

India china Border Latest News: Road Construction Work Stop Due to Snowfall, Water Freeze Photos
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में वहां माइग्रेशन पर गए कुछ लोग एवं होटल स्वामी सहित लगभग 30 लोग रुके हैं। माइग्रेशन से लौटे पूर्व प्रधान लक्ष्मण धपवाल ने बताया कि अब बर्फबारी एवं कड़ाके की ठंड होने लगी है। आईटीबीपी और आर्मी के जवान सीमा पर सुरक्षा की दृष्टि से डटे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वहां का तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम लगभग -10 डिग्री सेल्सियस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India china Border Latest News: Road Construction Work Stop Due to Snowfall, Water Freeze Photos
- फोटो : अमर उजाला

गर्मियों के मौसम में मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में भेड़, बकरियों आदि जानवरों के साथ माइग्रेशन पर जाते हैं। यहां ग्रामीण आलू, जंबू, गंदरायण, थोया (कालाजीरा) आदि की खेती करते हैं, लेकिन बर्फबारी के बाद 13 माइग्रेशन गांव मिलम, बुर्फू, बिल्जू, मापा, गनघर, खिलांच, तोला, सुमतू, पांछू, मर्तोली, रिलकोट, ल्वा, लास्पा के ग्रामीण निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लगे हैं। 

विज्ञापन
India china Border Latest News: Road Construction Work Stop Due to Snowfall, Water Freeze Photos
- फोटो : अमर उजाला

बीआरओ मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कार्य बहुत तेजी से कर रहा है, लेकिन बर्फबारी के बाद बीआरओ को मजबूरन सड़क निर्माण कार्य रोकना पड़ा है। मुनस्यारी के धापा से रूपसियाबगड़ 19 किमी सड़क का कार्य पूरा हो गया है। बीआरओ ने चिनूक और हेलीकॉप्ट से पोकलैंड और जेसीबी  को मिलम में उतारकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed