{"_id":"62ebad56a6946d11a75cb609","slug":"independence-day-2022-aap-workers-held-tiranga-yatra-with-101-feet-long-tricolor-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: देहरादून में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ आप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: देहरादून में 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ आप कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 Aug 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आप पार्टी ने देहरादून में निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर देहरादून में आप कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान 101 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
यात्रा सुबह 11 बजे अंबेडकर पार्क से शुरू हुई। इस दौरान यात्रा घंटाघर से होते हुए एस्ले हॉल, सुभाष चौक ,लैंसडाउन चौक पहुंची। इसके बाद वापस घंटा घर पर ही समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा भारत का मान है, सम्मान है और स्वाभिमान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने आवाहन किया है कि, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर आदमी के हाथों में तिरंगा होना चाहिए।
2 of 5
आप पार्टी ने देहरादून में निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र आनंद ने कहा कि तिरंगा लेकर चलना अपने आप में एक सुखद एहसास है। तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।
3 of 5
आप पार्टी ने देहरादून में निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आनन्द ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी ने फहराया है, उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फीट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आप पार्टी ने देहरादून में निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आप पार्टी ने देहरादून में निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड से गुजर रहे कई लोगों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रेरित भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।