Azadi Ka Amrit Mahotsav: अमर उजाला और धाद की पहल, हर दिन तीन रंगों के पौधों का रोपण, हजारों लोगों का मिला साथ
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर दिन तिरंगा पौधे रोपित रोपित करेंगे, जिसमें तीन रंग के पौधे लगाए जाएंगे। सामाजिक संस्था धाद व और अमर उजाला के इस अभियान को लोगों से भरपूर सहयोग मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक संस्था धाद व और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में हरेला महापर्व और घी संग्रांद अभियान के 20वें दिन नत्थूवाला ढांग में तिरंगा पौधों का रोपण किया गया। धाद के वरिष्ठ सदस्य गणेश चंद्र उनियाल ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उत्तराखंड के अन्न-धन के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान को प्रदेश ही नहीं देश और विदेश में भी सहयोग मिल रहा है।
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर दिन तिरंगा पौधे रोपित करेंगे, जिसमें तीन रंग के पौधे लगाए जाएंगे। पार्षद स्वाति डोभाल ने कहा कि हम पेड़ के काटने का दर्द इसलिए नहीं महसूस कर पाते, क्योंकि हम उसका रक्तस्राव नहीं देख पाते। आवाज नहीं सुन पाते, लेकिन इस बार कोविड में हमने इससे पैदा होने वाले दर्द को महसूस किया है।
आरके भट्ट ने कहा कि देवभूमि की धरती में पेड़ों को लगाने और प्रकृति के साथ एक समृद्ध परंपरा रही है, लेकिन एक डाटा यह भी एकत्र होना चाहिए कि जहां पौधे लगाए जा रहे, उनकी स्थिति कैसी है। राहुल पंवार ने कहा कि हम जो पेड़ लगा रहे, उनकी रक्षा करना ही एक मात्र रास्ता है, कल यह हमारी रक्षा करेंगे।
ये भी पढ़ें...Dehradun: विकासनगर में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकराई यूटिलिटि, एक की मौत
संचालन दयानंद डोभाल ने किया। इस मौके पर हर्षमणि बिजल्वाण, किशोरी लाल सकलानी, सूरज पंवार, शकुंतला रावत, सावित्री गुंसाई, शांति नेगी, अमिता थपलियाल, सरिता भट्ट, सुनीता पुंडीर, नीना आदि मौजूद थे।