स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सम्मान चिह्न और विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के रूप में दिया गया है। इस दौरान विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न में कुल 187 अधिकारियों और कर्मचारियों को चुना गया। इन सबको कुंभ मेला में ड्यूटी करने पर यह सम्मान दिया गया है।
उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, तस्वीरों में देखें गौरव के पल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के सबसे बड़े 300 करोड़ के साइबर फ्रॉड पावर बैंक एप फ्रॉड का पर्दाफाश हमारे द्वार ही किया गया। जिसके बाद देश की अन्य पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यवाई की गई। हम सभी मिलकर एक मिशन के रूप में उत्तराखण्ड पुलिस को देश की सर्वोत्तम और स्मार्ट, संवेदनशील व पीपुल फ्रेंडली पुलिस बनाएंगे।
उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न
- डीएसपी पिथौरागढ़ ओमप्रकाश
- आरआई पुलिस मुख्यालय इंस्पेक्टर मनीष कुमार
- एसआई एसडीआरएफ बलवीर सिंह
- एसआई दीपक नौटियाल
- प्लाटून कमांडर पप्पू सिंह
- लीडिंग फायरमैन अजय प्रकाश सेमवाल (देहरादून)
विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न
- एसआई एसटीएफ राजेश ध्यानी
- हेड कांस्टेबल एसटीएफ हितेश कुमार
- हेड कांस्टेबल एसटीएफ अनूप भाटी
- कांस्टेबल एसटीएफ कैलाश नयाल
- कांस्टेबल एसटीएफ चमन कुमार
- एसआई संतोष कुमार पौड़ी गढ़वाल
सराहनीय सेवा के लिए सेवा के आधार पर सेवा सम्मान चिह्न
- इंस्पेक्टर रचना सागर श्रीवास्तव
- इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस ज्योति प्रसाद पसबोला
- प्लाटून कमांडर पीएसी चेतन प्रसाद बहुगुणा
- एसआई सशस्त्र पुलिस श्यामलाल उत्तरकाशी
- एसआई कमल सिंह
- एसआई दिगंबर प्रसाद
- प्लाटून कमांडर आईआरबी किशन सिंह
- एसआई राजें सिंह
- एसआई पूरन चंद पंत
- एएसआई जयकृत सिंह
- एएसआई विमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी
- लीडिंग फायरमैन अल्मोड़ा हरीश राम टम्टा
- हेड कांस्टेबल राजें सिंह राणा
- हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव
- कांस्टबेल किशन राम एलआईयू पिथौरागढ़
- कांस्टेबल पूरन सिंह
- कांस्टेबल विवेक डबरा