{"_id":"5a7da4494f1c1b805a8b8e0b","slug":"income-tax-return-alert-for-taxpayer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INCOME TAX को लेकर बेहद जरूरी खबर, नजरअंदाज किया तो कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
INCOME TAX को लेकर बेहद जरूरी खबर, नजरअंदाज किया तो कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
money
इनकम टैक्स भरने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर है। अगर 31 मार्च तक यह काम नहीं किया तो आप कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे।
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटबंदी के बाद जारी रकम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि नोटबंदी के बाद जिन लोगों ने बैंक में पैसे जमा किए हैं वे 31 मार्च तक आईटीआर भर लें। नहीं तो उन पर जुर्माना या मुकदमा दोनों हो सकते हैं।
income tax panel review
बता दें कि, टैक्स चोरी करने वालों से आयकर विभाग ने दो माह में 15.21 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। आयकर ने आठ सर्वेक्षण और छह रिकवरी सर्वे किए हैं। रिकवरी सर्वे में 12.78 लाख रुपये वसूल किए गए। आयकर विभाग के चीफ कमिश्नर प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार आयकर विभाग ने मैदानी इलाकों से इतर पहाड़ी क्षेत्र उत्तरकाशी में भी सर्वे किया है। भविष्य में और जगहों पर सर्वे में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
tax return
आयकर भवन में मीडिया से बातचीत में पीके गुप्ता ने बताया कि टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एक मुख्य सर्वे सहित कुल आठ सर्वेक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 15.21 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ है।
विज्ञापन
TAX
वहीं, रिकवरी के लिए छह रिकवरी सर्वे किए गए हैं, जिनमें 12.78 लाख रुपये जमा हो चुके हैं जबकि दो प्रॉपर्टी अटैच की गई हैं। प्रॉपर्टी अटैच मामले में ओबेरॉय मोटर्स और सीनियर सिटीजन कांप्लेक्स सोसायटी का नाम शामिल है।