Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi CloudBurst: भूमध्य सागर से उठे विक्षोभ ने लिया विकराल रुप, 2013 की प्रलय जैसी थी धराली आपदा; खुलासा

Wed, 06 Aug 2025 09:20 AM IST
शाहरुख खान अंकित गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित गर्ग, अमर उजाला, रुड़की Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Aug 2025 09:20 AM IST
सार

उत्तरकाशी में भूमध्य सागर से उठे विक्षोभ ने विकराल रुप ले लिया। धराली आपदा 2013 की प्रलय जैसी थी। आईआईटी वैज्ञानिक ने खुलासा किया है। मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया था। सैलाब में चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
IIT scientist reveals disturbance that arose from Mediterranean Sea took a horrific form in Uttarkashi
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही - फोटो : पीटीआई
उत्तरकाशी में आई आपदा का पैटर्न वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई जल प्रलय की तरह ही था। दोनों घटनाओं की वजह भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ का हिमालय से टकराना रहा है। जिससे बादल फटने की घटना ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। यह कहना है आईआईटी रुड़की के हाइड्रोलॉजी विभाग के वैज्ञानिक प्रोफेसर अंकित अग्रवाल का।


उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अब पश्चिमी विक्षोभ और मानसून आगे की तरफ शिफ्ट हो रहा है। 2013 में केदारनाथ में भी इसी तरह का पश्चिमी विक्षोभ का असर था, जो मंगलवार को उत्तरकाशी में था। 
Trending Videos
IIT scientist reveals disturbance that arose from Mediterranean Sea took a horrific form in Uttarkashi
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही - फोटो : पीटीआई
बता दें कि आईआईटी रुड़की के हाइड्रोलॉजी विभाग के वैज्ञानिक जर्मनी की पॉट्सडैम यूनिवर्सिटी के साथ इंडो जर्मन परियोजना पर काम कर रहे हैं। जिसमें भारतीय हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक खतरों (बादल फटने और अतिवृष्टि) का आकलन एवं भविष्यवाणी पर शोध किया जा रहा है। 
IIT scientist reveals disturbance that arose from Mediterranean Sea took a horrific form in Uttarkashi
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही, बचाव कार्य में जुटे जवान - फोटो : पीटीआई
जलवायु परिवर्तन इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार
प्रोफेसर अग्रवाल के मुताबिक जलवायु परिवर्तन इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार बन रहे हैं। भूमध्य सागर से उठने वाली हवाएं जब पश्चिम से पूरब की ओर चलती हैं तो हिमालय से टकराती हैं जिससे बादल फटने जैसी आशंका बढ़ जाती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT scientist reveals disturbance that arose from Mediterranean Sea took a horrific form in Uttarkashi
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही, घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई
अब पश्चिम विक्षोभ का पैटर्न बदल रहा है और यह विक्षोभ मध्य भारत से हिमालय की तरफ खिंच रहा है। जो बड़ी मात्रा में अपने साथ नमी लेकर हिमालय की ओर बढ़ता है।

 
विज्ञापन
IIT scientist reveals disturbance that arose from Mediterranean Sea took a horrific form in Uttarkashi
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद तबाही - फोटो : पीटीआई
इसी के चलते हिमालयी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू आदि में एक साथ सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है। 25 साल पीछे की तरफ जाएं तो पश्चिमी विक्षोभ अक्तूबर से दिसंबर माह के बीच होते थे। लेकिन अब यह जून से अगस्त माह में ही सक्रिय होने लगे हैं। यह बदला हुआ पैटर्न प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से खतरे का संकेत है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed