फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएस स्टिंग मामले में आरोपी उमेश कुमार ने जज के सामने कही ऐसी बात, जिससे पुलिस के छूट गए पसीने

Tue, 30 Oct 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Oct 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
IAS Sting case accused umesh kumar told to judge he will do Big Revealing soon
उमेश कुमार

दो महीने की जद्देजहद के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए एक चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा की पेशी के दौरान न्यायालय परिसर को छावनी में तब्दील किया गया था। इतने कड़े और सख्त तामझाम पर पुलिस का तर्क था कि भीड़ नियंत्रण के लिए यह व्यवस्था की गई थी। 

IAS Sting case accused umesh kumar told to judge he will do Big Revealing soon
उमेश कुमार

उमेश ने न्यायालय में शुरूआती बहस खुद की। उसने बार-बार न्यायालय से यही बात कही कि वह सब स्टिंग जनता की भलाई के लिए करते हैं। सरकारी मशीनरी पर उसने आरोप लगाए कि वह काफी हद तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसने वसूली के आरोपों से इंकार किया और इसके पक्ष में अपने तर्कों को भी रखा। 

IAS Sting case accused umesh kumar told to judge he will do Big Revealing soon
उमेश कुमार

हालांकि, उमेश के इन तर्कों के जवाब में पुलिस ने भी अपने तर्कों को रखा और न्यायालय में वीडियो-व्हाट्सएप चैटिंग के कई स्क्रीन शॉट दिखाए। इस पर उमेश ने कहा- वह जल्द एक बड़ा खुलासा करने वाला है। पुलिस ने भविष्य में आरोपों के पक्ष में कई साक्ष्य पेश करने का दावा न्यायालय में किया। लेकिन इस दौरान पुलिस असहज भी नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Sting case accused umesh kumar told to judge he will do Big Revealing soon
पुलिस

बता दें कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे उमेश को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था। इस दौरान वहां एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय, सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ विकासनगर और सीओ मसूरी के साथ दो एसएचओ, चार एसओ समेत 100 पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
IAS Sting case accused umesh kumar told to judge he will do Big Revealing soon
पुलिस

महिला पुलिसकर्मियों को भी परिसर में तैनात किया गया था। न्यायालय के बाहर भी चौकसी के कड़े प्रबंध किए गए थे। हालांकि, इस दौरान कोई अप्रिय अथवा अवांछनीय घटना नहीं हुई। ऐसे में इतने कड़े तामझाम की जरूरत क्या थी? इसके उत्तर में अधिकारियों का कहना था कि हाई प्रोफाइल केस में कई बार भीड़ बढ़ जाने के चलते एहतियातन कदम उठाने पड़ते हैं। उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुसार व्यवस्था की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed