दुपहिया या चौपहिया वाहन में तेल भरवाते वक्त पंप कर्मचारी आपके पलक झपकते ही तेल चोरी कर लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है। आज अमर उजाला आपको ऐसी कुछ ट्रिक बता रहा है जिससे आप धोखे से बच सकते हैं।
{"_id":"591c2e6a4f1c1b2d0bf22c82","slug":"how-to-stop-petrol-pump-forgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! पलक झपकते ही पेट्रोल पंप आपके सामने ऐसे कर रहे हैं तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! पलक झपकते ही पेट्रोल पंप आपके सामने ऐसे कर रहे हैं तेल चोरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
Trending Videos
petrol pump
तमाम पेट्रोल पंपों पर पूरा पैसा देने पर भी कम पेट्रोल मिलता है। इसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इन दिनों देशभर के पेट्रोल पंप पर छापेमारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंपों में हेराफेरी करने को लगी चिप पकड़े जाने के बाद अब देहरादून के पंपों की भी जांच हो रही है। आज हम आपको बता रहे हैं कि पंपों की इस हेराफेरी से कैसे बचा जा सकता है।
petrol pump
खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
petrol pump
पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। हालांकि धीरे धीरे करके इसी तरह आपको पेट्रोल दे दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।
विज्ञापन
petrol pump
पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ चीटिंग होने के मौके बेहद कम हो जाते हैं।