क्रिकेटर जहीर खान, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, डांसर प्रभु देवा, पीवी सिंधू, जैसी हस्तियों को योग की तालीम दे चुके इन योग गुरु से जानिए योग के फायदे..
2 of 6
पीवी सिंधु
- फोटो : indianexpress
यह योग गुरु विश्व प्रख्यात है। इन्होंने क्रिकेटर श्रीकांत, सदागोपाल रमेश, बैडमिंटन ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, गोपी चंद, बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर व डांसर प्रभु देवा, अभिनेता सूर्या, प्रख्यात ड्रमर शिवमणी को भी योग की तालीम दे चुके हैं।
योग गुरू डॉ. युवा डेलन इन दिनों तीर्थनगरी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश-दुनिया से आए योग साधकों को भारतीय योग से निरोग रहने के गुर सिखा रहे हैं। डॉ. युवा डेलन भारतीय योग को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना अपने जीवन का उद्देश्य बताते हैं।
योगाचार्य डॉ. युवा डेलन ने 17 वर्ष की युवावस्था में योग को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले योगगुरु डॉ. युवा डेलन भारतीय योग को विदेशों में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए करीब 12 साल पहले हांगकांग में शिफ्ट हो चुके हैं।
वह अन्य देशों में भी जाकर भारतीय योग की तालीम साधकों को देते हैं। वह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, लक्ष्मीपति बालाजी को भी योग के गुर सिखा चुके हैं। इसके अलावा पद्मश्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त साइना नेहवाल को भी वह योग सिखा चुके हैं। डॉ. डेलन योग को सुखमय जीवन बनाने का सूत्र मानते हैं।