{"_id":"5b86bacd42c7924648031380","slug":"house-and-shops-collaps-water-logging-after-heavy-rain-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: तीन घंटे की बारिश से 'समंदर' बनी राजधानी, पुश्ता ढहने से दुकानें दफन, देखकर दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: तीन घंटे की बारिश से 'समंदर' बनी राजधानी, पुश्ता ढहने से दुकानें दफन, देखकर दहशत में आए लोग
Thu, 30 Aug 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Aug 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
dehradun rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी बारिश से बुधवार को तीन घंटे की मूलसाधार बारिश से राजधानी पानी-पीनी हो गई। बिंदाल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे पुश्ता ढहने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और आधा दर्जन दुकानों में दरार आ गई। आसपास के कई घरों में भी पानी भर गया। वहीं पानी बढ़ने से नदी में एक विद्युत पोल गिर गया। दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद बिंदाल नदी का जलस्तर अचानक बहुत अधिक बढ़ गया। इससे गोविंदगढ़ क्षेत्र में पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढहने से दस दुकानों को नुकसान पहुंचा। हालांकि समय रहते लोगों के निकल जाने से जनहानि नहीं हुई। वहीं नदी किनारे के कई इलाकों में पानी भर गया। मलिन बस्तियों में कई घर जलमग्न हो गए।
2 of 6
dehradun rain
इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में पुलिस, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। कांग्रेसियों ने अधिकारियों से पुश्ते का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वह काफी समय से नदी तटों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रभावित क्षेत्रों में फौरी राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी बढ़ने से टीचर्स कॉलोनी और राजीव नगर क्षेत्र भी खतरे की जद में हैं। वहीं महेश जोशी, आनंद सिंह पुंडीर, एसपी बहुगुणा ने भी प्रभावित लोगों को मदद उपलब्ध कराने की मांग की।
3 of 6
dehradun rain
बारिश के कारण हरिद्वार हाईवे पर कारगी चौक के पास पुल का पुश्ता ढहने से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। इसके अलावा रेंजर्स कॉलेज परिसर के एक पेड़ के गिरने से बाइकसवार युवक घायल हो गया। वहीं बिंदाल और रिस्पना नदियां के उफान पर होने कारण किनारे बसे मकानों और दुकानदारों को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
dehradun rain
तेज बारिश के दौरान आईटी पार्क के पास बने रपटे में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान सहस्रधारा की तरफ से आ रही एक कार फंस गई। कार में सवार दंपति ने पुलिस को फोन किया गया तो कुछ देर बाद वहां आईटी पार्क चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने दंपति को कार से सकुशल बाहर निकाला और दूसरे वाहन से घर पहुंचवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कार पानी के बहाव से बाहर निकाली।
विज्ञापन
5 of 6
dehradun rain
भारी बारिश के कारण हरिद्वार हाईवे पर कारगी चौक के पास बिंदाल नदी पर बने पुल के पुश्ता ढह गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। इससे करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालत हुए एकल मार्ग व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। वहीं इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दी गई है। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इधर आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। पुश्ता निर्माण कराने के बाबत संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।