{"_id":"5a3231694f1c1bd9798c27c2","slug":"horrible-photos-of-uttarkashi-valley-bridge-broken-on-gangotri-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जा रहे थे दो ट्रक, अचानक पुल टूटकर गंगा में गिरा, हादसे की तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जा रहे थे दो ट्रक, अचानक पुल टूटकर गंगा में गिरा, हादसे की तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देंगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand
हाईवे पर दो ट्रक जा रहे थे। तभी अचानक वहां पुल टूटकर गंगा में समा गया। तस्वीरें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
uttarakhand
यह हादसा गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से दो किलोमीटर दूर हुआ। वाहनों की आवाजाही के दौरान असीगंगा के ऊपर बना पुल टूटकर गंगा में गिर में गया। गनीमत रही कि वहां उस वक्त अन्य वाहन नहीं थे।
uttarakhand
इसके बाद वहां वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुल टूटने से गंगोरी से आगे भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री व अस्सी गंगा सहित भारत चीन सीमा की चौकियों से संपर्क कट गया। यह पुल आपदा के दौरान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीआरओ की टीम वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पुल गंगोत्री घाटी में बने गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का एकमात्र रास्ता था।
विज्ञापन
uttarakhand
वहीं इसकी वजह एक साथ दो ओवरलोडेड ट्रक का एक साथ जाना बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इसके बारे में पहले ही चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी वहां वाहनों की आवाजाही हो रही थी।