फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन के दहेज का सामान लेकर लौट रहे इकलौते भाई को ऐसे आई मौत, तस्वीरें देख आंखे भर आएंगी

Tue, 30 Jan 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, टिहरी Updated Tue, 30 Jan 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Horrible photos of brother killed during road accident in tehri
ACCIDENT

बहन की हथेली पर मेंहदी सजने से पहले ही उसकी खुशियां मातम में बदल गई। दहेज का सामन लेकर आ रहे भाई की मौत से घर में कोहराम मच गया।

Horrible photos of brother killed during road accident in tehri
ACCIDENT

सोमवार सुबह चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर हुई ट्रक दुर्घटना के बाद प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम हलेथ, भैंगा और गैरी में मातम पसर गया। हलेथ गांव निवासी प्यार सिंह का इकलौता बेटा बहन की शादी का सामान लेकर ऋषिकेश से घर लौट रहा था कि बहन के हाथ पीले करने से पहले ही दुनियां से चल बसा।

Horrible photos of brother killed during road accident in tehri
accident

इससे विवाह की तैयारी में जुटे परिवार की खुशियां कभी न भूलने वाले गम में बदल गई। दुर्घटना में प्रतापनगर के ट्रक चालक सहित तीन परिवारों की खुशियां छिन गई। हलेथ गांव निवासी प्यार सिंह की सबसे छोटी बेटी मकानी का विवाह आठ-नौ फरवरी को तय था। विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार का इकलौता बेटा सोहन सिंह (32) बहन की शादी का सामान लेने ऋषिकेश गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible photos of brother killed during road accident in tehri
accident

जिस ट्रक में सामान लेकर वह घर लौट रहा था, वह ट्रक सोमवार तड़के चंबा के पास गाजणा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे ट्रक में सवार चालक सहित तीन लोगों में से चार बहनों का अकेला भाई सोहन सिंह की भी मौत हो गई। दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
 

विज्ञापन
Horrible photos of brother killed during road accident in tehri
accident

प्रधान ज्ञान सिंह ने बताया कि सोहन गांव में परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में सवार भैंगा निवासी कन्हैया भी अपने मकान के लिए खिड़की-दरवाजे लेकर लौट रहा था, वह भी अपने पीछे दो बेटियों के साथ ही पत्नी को छोड़ गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed