बॉलीवुड में दो साल बाद धमाकेदार एंट्री से पहले यहां आए थे हनी सिंह, किया था ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी सिंह कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गीत 'दिल चोरी सड्डा हो गया' से वापसी करेंगे। फिल्म का यह पार्टी नंबर सॉन्ग 26 दिसंबर को रिलीज होगा।
हनी ने अपने ट्वीटर पर ये जानकारी शेयर की है।
Bringing You A Bhangra Song With Hindi Fusion releasing in few days #SonuKeTituKiSweety #honeysingh pic.twitter.com/FPTgz6glks
— Yo Yo Honey Singh (@asliyoyo) December 23, 2017
लेकिन आपको बता दें कि नई ऊर्जा के लिए हनी सिंह हाल ही में परिवार संग तीर्थनगरी ऋषिकेश आए थे। यहां उन्होंने अपने इस नए गाने के लिए भी प्रेक्टिस की थी।
उन्होंने इस दौरान मीडिया और प्रशंसकों से दूरी बनाए रखी। साथ ही उन्होंने यहां गंगा किनारे योग भी किया। उन्होंने ये तस्वीरें अपने ट्वीटर एकाउंट पर भी शेयर की थी।