फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस 'दरबार' में नसीबों से मिलता है दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका, साल 2117 तक हो चुकी बुकिंग

Mon, 25 Mar 2019 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Mar 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Historical jhanda ji mela 2019 in dehradun exclusive photos 
झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने जाते श्रद्धालु - फोटो : संजय नेगी/अमर उजाला

आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने झंडेजी के सम्मुख शीश नवाए। हर कोई झंडा साहिब के सामने मत्था टेकने और गुरु महाराज के दर्शन को बेताब दिखा। मान्यता है कि झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका नसीब वालों को मिलता है। 

Historical jhanda ji mela 2019 in dehradun exclusive photos 
झंडे जी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : दरबार साहिब

इस अवसर पर श्री दरबार साहिब परिसर व आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। सोमवार को विधि विधान से झंडेजी का आरोहण होने के साथ ही महीने भर चलने वाले ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हो गया। बता दें कि ऐतिहासिक झंडेजी मेले के लिए साल 2117 तक के लिए दर्शनी गिलाफ की बुकिंग हो चुकी है। 

Historical jhanda ji mela 2019 in dehradun exclusive photos 
झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने जाते श्रद्धालु - फोटो : संजय नेगी/अमर उजाला

वहीं, 2042 तक के लिए शनील के गिलाफ की बुकिंग हो चुकी है। आज झंडेजी से पुराने गिलाफ उतारने और नए गिलाफ चढ़ाने का नजारा अद्भुत था। झंडेजी के नीचे हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। सुबह आठ बजे झंडेजी को उतारने के बाद विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Historical jhanda ji mela 2019 in dehradun exclusive photos 
झंडे जी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : संजय नेगी/अमर उजाला

जिसके बाद पुराने गिलाफ उतार कर झंडे जी को संगतों ने दूध, घी, शहद, गंगाजल व पंचगब्यों से स्नान करवाया। 95 फीट ऊंचे झंडेजी पर पहले सादे और शनील के गिलाफ  चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर करीब 1:30 बजे दर्शनी गिलाफ चढ़ाया गया। 

विज्ञापन
Historical jhanda ji mela 2019 in dehradun exclusive photos 
झंडे जी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : संजय नेगी/अमर उजाला

हर कोई दर्शनी गिलाफ को छूकर पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक दिखा। 4 बजकर 15 मिनट पर नए मखमली वस्त्र और सुनहरे गोटों से सुसज्जित झंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी दौरान एक बाज ने झंडेजी की परिक्रमा की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed