18 मार्च 2018 को चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो रही है। आइए जानते हैं भारत के लिए कैसा रहेगा यह आने वाला साल।
उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि 18 मार्च से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होगा। इस वर्ष विरोधकृत नामक संवतसर 2075 रविवार से शुरु हो रहा है।
3 of 5
astrology
- फोटो : google
इस वर्ष के राजा सूर्य मंत्री का पद शनि ग्रह के पास है। 6 पद शुक्र ग्रह को मिले हैं। शनि के कारण यह वर्ष न्याय का तंत्र स्थापित होगा।
सुप्रीम कोर्ट से नए बड़े फैसले आएंगे। सूर्य राजा होने के कारण भारत प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधकृत संवतसर में आंदोलन हड़ताल अनशन का योग है।
शुक्र ग्रह के कारण महिलाओं की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार उद्योग जगत में वृद्धि होगी। नवरात्रि का प्रारंभ भी 18 मार्च 2018 से होगा और पूर्ण 25 मार्च 2018 को नवमी तिथि के साथ संपन्न होगा।