देश के 11 हिमालयी राज्य पहली बार आज मसूरी में विभिन्न मुद्दों पर मंथन करने के लिए जुटे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कई दिग्ग्ज कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
2 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
कॉन्क्लेव का शुभारंभ सुबह दस बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर किया। इसके बाद वहां पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई दिग्गजों को बाबा केदार और बदरीनाथ की प्रतीक प्रती भेंट की गई।
3 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
कॉन्क्लेव में पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, ग्रीन बोनस जैसे मुद्दों पर बातचीत कर एक कॉमन एजेंडा तय किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री, नीति आयोग और वित्त आयोग की उपस्थिति का भी राज्य को लाभ मिलेगा।
4 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से तैयार किये गए आधार पत्र में जलवायु परिवर्तन से निपटने, सभी राज्यों के लिए एक आपदा प्रबंधन तंत्र करने, ग्रीन बोनस जैसे मुद्दों को उठाया गया है। वहीं सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इसके लिए हम सबको एकजु रहकर ही काम करना होगा।
5 of 6
हिमालयन कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, मेघालय के मुख्यमंत्री केसी संगमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, अरुणांचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मेन, मिजोरम के मंत्री टीजे लालनुंत्लुआंगाए, त्रिपुरा के मंत्री मनोज कांति देव शामिल हुए।