शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगोत्री से जल लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहे कांवड़ियों की टैक्सी और एक बाइक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गई और वाहन व बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए।
2 of 7
टिहरी में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर एकत्रित लोगों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त टैक्सी से किसी प्रकार घायल कांवड़ियों को बाहर निकाला। सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। टैक्सी में कुल दस लोग सवार थे।
3 of 7
कार पर गिरी चट्टान
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को टैक्सी और बाइक पर सवार हरियाणा के कांवड़िये गंगोत्री से जल लेकर वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी दोपहर करीब पौने एक बजे आगराखाल से पांच किलोमीटर आगे नरेंद्रनगर की तरफ बगरधार के पास ऑल वेदर सड़क निर्माण के लिए खोदे गए पहाड़ से बड़ा पत्थर टैक्सी और बाइक के ऊपर आ गिरा।
4 of 7
टिहरी में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में टैक्सी में सवार लोकेश (23) पुत्र रविंद्र, जितेंद्र उर्फ सनी (34) पुत्र भगवत स्वरूप और कमल सिंह (21) पुत्र राजेंद्र सिंह सभी निवासी कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आशीष (26) पुत्र भूपेश निवासी कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
5 of 7
टिहरी में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त टैक्सी में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और दो अन्य बाइक सवार घायलों के साथ उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।