फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: मौत रूह को छूकर निकली, दिमाग शून्य हो गया था...यात्री ने बताया हेलिकॉप्टर हादसे का वो डरवाना क्षण

Mon, 27 May 2024 01:16 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 May 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
Helicopter Emergency landing in Kedarnath traveler from Tamil Nadu shares horrifying incident
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमत्कार के बारे में सुना था, लेकिन मैंने केदारनाथ में इसे साक्षात होते देखा है। जब मौत रूह को छूकर निकल गई और पायलट के रूप में बाबा केदार ने सबको बचा लिया। कुछ देर के लिए तो मेरा दिमाग शून्य हो गया था और शरीर ठंडा पड़ गया था, लेकिन बाबा की कृपा से जीवनदान मिल गया, जो हमेशा याद रहेगा।

ये शब्द तमिलनाडु निवासी शिवाजी के हैं, जो इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले हेलिकॉप्टर में अन्य पांच यात्रियों के साथ सवार थे। शिवाजी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में उस खौफनाक मंजर को बयां करते हुए कहा, मैं तीसरी बार बाबा केदार के दर्शन के लिए आया था। 23 मई को चार साथियों संग केदारनाथ यात्रा पर फाटा पहुंचा था। वहां से 24 मई को सुबह 5.30 बजे ही शेरसी हैलीपैड पर पहुंच गए थे।

करीब सात बजे हेलिकॉप्टर में छह यात्री सवार हुए, जिसमें पांच हम थे। हेलिकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी तो बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम पहुंचने को लेकर सभी का उत्साह चरम पर पहुंच गया था, लेकिन केदारनाथ हैलीपैड पर लैंड करने से कुछ पल पहले से लेकर ढलान वाली जगह पर इमरजेंसी लैंडिंग के बीच जो कुछ हुआ, उसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Helicopter Emergency landing in Kedarnath traveler from Tamil Nadu shares horrifying incident
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हैलीपैड तक पहुंचा हेलिकॉप्टर अचानक जब ऊपर उठने लगा और चक्कर लगाने लगा तो लगा कि अब सब खत्म हो गया है। हेलिकॉप्टर में साथ बैठे साथियों को देखना तो दूर आंखें खुली थीं या बंद, यह भी पता नहीं है।

Helicopter Emergency landing in Kedarnath traveler from Tamil Nadu shares horrifying incident
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा, मिट्टी में टकराया और सीधे ऊपर मुड़ कर जमीन पर टिक गया, जिससे जोर का झटका लगा। तब, ऐसा लगा कि हेलिकॉप्टर के दरवाजे खुलने वाले हैं और हम सभी बाहर गिर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Helicopter Emergency landing in Kedarnath traveler from Tamil Nadu shares horrifying incident
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शरीर ठंडा पड़ गया था और प्राण सूख रहे थे। आज तक चमत्कार के बारे में सुना था, लेकिन केदारनाथ में प्रत्यक्ष देखा। बाबा केदार के रूप में पायलट ने मौत को मात देकर बचा लिया। पायलट कल्पेश ने जिस तरह से स्वयं को शांत रखते हुए पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुके हेलिकॉप्टर को नियंत्रित कर लैंड कराया, वह हमारी सोच से परे था। शायद, बाबा ने पायलट को अपने सुरक्षा कवच में ले लिया, जिससे वह यह सब कर पाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  मौसम दिखा रहा अपने तल्ख तेवर...40 के पार पहुंचा तापमान, गर्म हवाओं ने झुलसाया, तस्वीरें

 

विज्ञापन
Helicopter Emergency landing in Kedarnath traveler from Tamil Nadu shares horrifying incident
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ देर बाद हेली कंपनी के कर्मचारियों ने हमें हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला। उस क्षण को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम, सभी छह यात्री कांप रहे थे, चेहरे की रंगत फीकी पड़ी हुई थी, लेकिन पायलट के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उनके चेहरे पर एक संतोष था कि उन्होंने बाबा केदार के भक्तों को बचा लिया है। पुलिस और अन्य हमें मंदिर में लेकर गए। बाबा केदार की कृपा से मिले जीवनदान को हमेशा याद रखूंगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed