फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी-नैनीताल में इस दिन होगी भारी बर्फबारी, मौज करनी है तो प्लान बनाएं और जल्दी से आ जाएं

Mon, 12 Feb 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Feb 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall alert in mussoorie and nainital
snowfall in uttarakhand

मसूरी और नैनीताल घूमने का मन है तो तैयार हो जाइए। बर्फबारी का मजा लेने के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।



 

Heavy snowfall alert in mussoorie and nainital
snowfall in uttarakhand

मौसम विभाग ने प्रदेश में 12 फरवरी को अच्छी बारिश और बर्फबारी होने अनुमान जताया है। प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिरेगी। नैनीताल, मसूरी, चकराता और धनोल्टी जैसे क्षेत्रों में भी बर्फबारी का अनुमान है। आज दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगेगा।

 

Heavy snowfall alert in mussoorie and nainital
snowfall in uttarakhand

एक जनवरी से शुरू हुए विंटर सीजन के दौरान प्रदेश में अभी तक एक तिहाई के लगभग ही बारिश हुई है। कई जिलों में एक चौथाई भी बारिश नहीं हुई, जिससे वहां हालात मुश्किल हो रहे हैं। इस पूरी अवधि में अब पहली बार अच्छी बारिश की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall alert in mussoorie and nainital
snowfall in uttarakhand

हालांकि, यह बारिश सोमवार को एक दिन ही होगी। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के सभी इलाकों में रविवार रात से बारिश होगी। सोमवार को लगभग पूरे दिन कई दौर की बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होगी।

 

विज्ञापन
Heavy snowfall alert in mussoorie and nainital
snowfall in uttarakhand

वहीं, अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरेगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगेगा। देर रात तक एक-दो दौर की बारिश भी हो सकती है। सोमवार सुबह से फिर बारिश होगी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को प्रदेश के कई बारिश कम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, रविवार रात से फिर मौसम साफ होने लगेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed