फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Two Air force Officer Drowns into Kosi river during bath

Nainital: कोसी नदी में नहाते समय डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 21 Aug 2022 05:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गरमपानी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Aug 2022 05:49 PM IST
सार

डूबे हुए युवकों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। डूबे हुए युवक भवाली एयरफोर्स में तैनात बताए जा रहे हैं। जो अपने साथियों के साथ भुजान घूमने आए हुए थे।

विज्ञापन
Nainital News: Two Air force Officer Drowns into Kosi river during bath
कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबे दो युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक के भुजान स्थित कोसी नदी में रविवार दोपहर नहाते समय दो युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे युवक की खोजबीन खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कर रही है। 

विज्ञापन


बारिश ने बरपाया कहर:  डीएम साहब बचा लो...नहीं तो सब तबाह हो जाएगा, चीख-पुकार मचती रही, जिंदा दफन हो गए चार लोग
विज्ञापन


भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया दोनों भवाली एयर फोर्स में संवेदा कर्मचारी हैं जो अपने साथियों के साथ भुजान घूमने आए हुए थे। जिसमें संजय पांडे और रविशंकर नदी में नहाते समय डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि का शव घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर काली पहाड़ी के पास कोसी नदी के पत्थर पर अटका मिला। रवि का शव कोसी नदी से बाहर निकाला गया है। जबकि संजय की तलाश चल रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद भवाली एयरफोर्स के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed