उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मसूरी में सुबह मूसलाधार बारिश से जहां पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है। तस्वीरें देखिए...
2 of 5
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
अलर्ट के बाद देर रात से ही बादल घिरे हुए थे। तड़के देहरादून, मसूरी, यमुना घाटी, चंपावत समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली।
3 of 5
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून सहित प्रदेश के सात जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है।
4 of 5
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर में रविवार को भी बादलों का डेरा रहा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी भारी उमस के बीच हल्की बारिश हुई।
5 of 5
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में अनेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मसूरी-टिहरी बाईपास पर लक्ष्मण पुरी के पास सोमवार को दोपहर में भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।