फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुखिर्यों में हरीश रावत की तस्वीरें: वोटरों को लुभाने के लिए 'हरदा' के अनोखे तरीके, बोले- चंपावत उपचुनाव नारी स्वाभिमान का मुद्दा

Thu, 26 May 2022 10:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 May 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat said - Nirmala Gehtodi will give competition to CM Dhami, Champawat by-election is issue of women self-respect
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इन दिनों वह चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए जन समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन यहां वह अपने अलग अंदाज में वोट मांगने को लेकर सुर्खियों में हैं। 


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार के दौरान मोटर स्टेशन में कार्की रेस्टोरेंट में जलेबियां तलीं। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए चंपावत उपचुनाव नारी स्वाभिमान का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि संघर्षों से तपी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतार पार्टी ने महिलाओं को सम्मान दिया है। कहा कि गहतोड़ी सीएम धामी को टक्कर देंगी।


हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए चंपावत के विकास और जनता के अधिकार अहम मुद्दे हैं, लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपा प्रलोभन और दबाव डालकर लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है। उन्होंने चंपावत से चार दशक पुराने रिश्ते को याद दिलाते हुए सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन की अपील की।

 

Harish Rawat said - Nirmala Gehtodi will give competition to CM Dhami, Champawat by-election is issue of women self-respect
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिताने के लिए भाजपा धन बल, ओछी राजनीति पर उतर आई है। गहतोड़ी का नामांकन पत्र वापस लेने के लिए दबाव बनाने की कोशिश लोकतंत्र का अपमान है। रावत ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा कि झूठ बोलने में माहिर हो चुकी भाजपा प्रदेश में डायलॉग से राजनीति चमका रही है। उन्होंने लोकतंत्र में मजबूत संदेश देने के लिए चंपावत उपचुनाव में निर्मला को भारी बहुमत से चुनाव जिताने की अपील की।

Harish Rawat said - Nirmala Gehtodi will give competition to CM Dhami, Champawat by-election is issue of women self-respect
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार के दौरान मोटर स्टेशन में कार्की रेस्टोरेंट में जलेबियां तलीं। तो वहीं उन्होंने पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता खीमानंद सक्टा के पुत्र अमरनाथ सक्टा के अन्नपूर्णा भोजनालय में झोली-भात खाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Harish Rawat said - Nirmala Gehtodi will give competition to CM Dhami, Champawat by-election is issue of women self-respect
Harish Rawat - फोटो : अमर उजाला

हरीश रावत ने कहा कि आज भाजपा के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर अपने देश के भीतरी मसलों पर बात करते हुए देश के अपमान की बात कर रहे हैं जबकि इसकी शुरूआत खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दूसरे नेताओं ने की थी। कहा कि पहले हमारे देश में विदेश नीति पर एक राय रहती थी।

ये भी पढ़ें...चंपावत का रण: प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र

 

विज्ञापन
Harish Rawat said - Nirmala Gehtodi will give competition to CM Dhami, Champawat by-election is issue of women self-respect
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

रावत ने कहा कि देश के बाहर राजनीतिक आलोचना नहीं की जाती थी लेकिन पीएम मोदी ने तमाम मौकों पर विदेश में इंदिरा से लेकर नेहरू और विपक्ष की जमकर आलोचना की। भाजपा के दूसरे नेताओं और मंत्रियों ने भी उनका अनुसरण किया। अब जब राहुल देश के हालात पर विदेश में सही बात बोलते हैं तो भाजपा के लोग उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जो कुछ कहा, उसमें असत्य क्या है। अगर कुछ गलत कहा है तो भाजपा के लोग तार्किक बहस करें। हम जवाब देने को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed