फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: खुद को छुड़ाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ी मासूम, शरीर पर मिले संघर्ष के कई निशान 

Tue, 22 Dec 2020 12:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Fight Till Last Breath with Accused, Many Injury Found in Postmortem Report
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार की एक कॉलोनी में हुई 11 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में अब पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बच्ची ने रस्सी से बंधे होने के बावजूद स्वयं को छुड़ाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। बच्ची के शरीर पर संघर्ष के कई निशान भी मिले हैं। 

Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Fight Till Last Breath with Accused, Many Injury Found in Postmortem Report
- फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल के चार चिकित्सकों के पैनल ने सोमवार को दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का पोस्टमार्टम किया। पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। दुष्कर्म में कितने लोग शामिल रहे इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। चिकित्सकों ने मृतक बच्ची के वेजाइनल स्वैब को फोरेंसिक जांच के लैब में भेज दिया है। 

Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Fight Till Last Breath with Accused, Many Injury Found in Postmortem Report
- फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम करीब छह बजे बच्ची की हत्या हुई थी। सूत्रों के अनुसार चिकित्सकीय टीम को बच्ची के शरीर और अंदरूनी अंगों पर दुष्कर्म के कई पुख्ता साक्ष्य मिले। हालांकि डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Fight Till Last Breath with Accused, Many Injury Found in Postmortem Report
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आरोपी रामतीरथ यादव ने ही बच्ची को पतंग देने के बहाने बुलाया था। बच्ची के घर के अंदर दाखिल होते ही उसके मुंह पर टेप लगा दिया। बच्ची के हाथों को पीछे बांधकर उसके साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद बच्ची का शव अलमारी की रैक में कपड़ों के साथ बैठा दिया, ताकि शव डमी नजर आए। वहीं, मासूम की तलाशी और आरोपी मामा के फरार होने में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बच्ची की गुमशुदगी की सूचना पर सबसे पहले मायापुर चौकी पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने आसपास घरों की तलाशी ली। इस बीच एक बच्चे ने आरोपी रामतीरथ यादव पर पतंग देने के बहाने बुलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Haridwar Sexual Assault And Murder Case: Girl Fight Till Last Breath with Accused, Many Injury Found in Postmortem Report
- फोटो : अमर उजाला

बच्चे की बात सुनकर बच्ची के दादा ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस घर की तलाशी लेने के बजाय  रामतीरथ यादव को चौकी ले गई। वहां उसकी धुनाई की। तब तक दूसरा आरोपी राजीव कुमार घटना स्थल पर ही था। कोतवाली निरीक्षक और एसपी सिटी भी घटना स्थल पहुंच गए। राजीव कुमार के घर की तलाशी ली गई। जिस कमरे में बच्ची का शव छिपाया था, वहां बाहर से ताला लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed