फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आश्रम के स्टोर रूम में घुसा गुलदार, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़ और फिर जो हुआ तस्वीरों में देखें...

Sun, 06 Dec 2020 11:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Public Crowd To See Leopard Hide in Ashram Store Room Photos
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में पुराने औद्योगिक क्षेत्र में एक गुलदार आश्रम के बरामदे में बने स्टोर में घुस गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आश्रम के बाहर गुलदार देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। आश्रम संचालक ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को बेहोश कर काबू में किया। इस दौरान एक कर्मचारी घायल भी हो गया।

Haridwar News: Public Crowd To See Leopard Hide in Ashram Store Room Photos
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को पुराने सर्वमंगला आयुर्वेदिक भवन शक्तिपीठ मां जानकी धाम आश्रम के संचालक बाबा गंगा नंद सुबह पूजा कर रहे थे। करीब 10 बजे उन्होंने आश्रम के बरामदे में गुलदार को टहलते देखा। पहले उन्होंने गुलदार के बाहर निकलने का इंतजार किया, लेकिन गुलदार बरामदे के किनारे बने स्टोर रूम में घुस गया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसी बीच आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

Haridwar News: Public Crowd To See Leopard Hide in Ashram Store Room Photos
- फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने पहले आश्रम के बाहर जमा भीड़ को हटाया और गली में दोनों ओर से आवाजाही बंद कर दी। एक टीम ने पहले स्टोर की छत के ऊपर से जाल डाला जबकि दूसरी ने खुले स्टोर को प्लाइवुड से बंद किया, लेकिन गुलदार स्टोर रूम के एक कोने में दुबककर बैठ गया। काफी देर तक टीम गुलदार को बाहर लाने का प्रयास करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar News: Public Crowd To See Leopard Hide in Ashram Store Room Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अचानक गुलदार बाहर की तरफ आया और कर्मचारी नंदकिशोर को घायल कर दिया। इसके बाद फिर कोने में जाकर बैठ गया। आखिरकार अधिकारियों ने गुलदार को बेहोश करने का निर्णय लिया। इसके लिए स्टोर रूम के बगल के शौचालय की दीवार तोड़ी गई। करीब तीन बजे चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ध्यानी ने गुलदार को बेहोश किया। 

विज्ञापन
Haridwar News: Public Crowd To See Leopard Hide in Ashram Store Room Photos
- फोटो : अमर उजाला

काफी प्रयासों के बाद भी जब गुलदार नहीं निकला तो वन विभाग की गाड़ी मंगाई गई। उससे स्टोर रूम में पानी की बौझार भी की गई, लेकिन गुलदार बाहर नहीं आया। फिर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में डाला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed