{"_id":"606dccd08ebc3e8d1a1546ba","slug":"haridwar-mahakumbh-2021-juna-akhara-200-woman-become-naga-saints-today-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ 2021: जूना अखाड़े की 200 महिला संत बनीं नागा संन्यासी, अपना श्राद्ध करने के बाद किया गंगा स्नान, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ 2021: जूना अखाड़े की 200 महिला संत बनीं नागा संन्यासी, अपना श्राद्ध करने के बाद किया गंगा स्नान, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
महिला नागा संन्यासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार महाकुंभ में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े में पुरुष नागा संन्यासी बनने के बाद अब दो सौ महिलाओं को नागा संन्यासी बनाने के लिए दीक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया। अखाड़ों में सिर्फ जूना ही ऐसा अखाड़ा है जो महिला नागा संन्यासी भी बनाता है।
बुधवार को श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के माईवाड़ा में महिला संन्यासियों की संन्यास दीक्षा की प्रक्रिया बिड़ला घाट पर शुरू हुई। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरिगिरि के संयोजन और अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि की देखरेख में महिला संन्यासियों का मुंडन कराया गया।
वहीं जूना अखाड़ा माईवाड़ा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत आराधना गिरि और मंत्री सहज योगिनी माता शैलजा गिरि के साथ पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत अन्नपूर्णा पुरी की देख रेख में संन्यास की दीक्षा प्रारंभ हुई।
सबसे पहले महिला नागा संन्यासियों को अलकनंदा घाट पर स्नान कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ श्राद्ध कर्म संपन्न कराया गया। श्राद्ध तर्पण के बाद सभी नव दीक्षित महिला संन्यासी सायंकाल धर्म ध्वजा पर पहुंची। जहां पर पंडितों की ओर से बिरजा होम की प्रक्रिया हुई।
2 of 6
महिला नागा संन्यासी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीमहंत अन्नपूर्णा पुरी ने बताया कि कुंभ मेला के इस विशेष संयोग पर महिलाओं को संन्यास की दीक्षा से दीक्षित किया जा रहा है। इन महिला संन्यासियों के दीक्षित किए जाने की प्रक्रिया आज बृहस्पतिवार की सुबह आचार्य पीठ की ओर से प्रेयस मंत्र दिए जाने के साथ ही पूर्ण होगी।
3 of 6
महिला नागा संन्यासी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जूना अखाड़े में एक हजार पुरुष नागा सन्यासियों के बनाने की प्रक्रिया भी मंगलवार को आचार्य पीठाधीश्वर द्वारा प्रेयस मंत्र प्रदान किए जाने के साथ ही संपूर्ण हो गई थी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि के दिशा-निर्देश एवं अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि के संयोजन में दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महिला नागा संन्यासी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि अखाड़े द्वारा सनातन धर्म को लगातार समृद्ध किया जा रहा है। उन्होंने सभी नवदीक्षित सन्यासियों से अखाड़े के साथ सन्यास परंपरा के अनुरूप चलने का आह्वान किया। मध्य रात्रि 12:30 बजे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद धर्म ध्वजा पर पहुंचे व हवन की पूर्णाहूति कराई थी। इसके बाद नव दीक्षित संन्यासियों को लेकर गंगातट पहुंचे, जहां पर दंड, कमंडल गंगा में विसर्जित कराया।
विज्ञापन
5 of 6
एक हजार संत बने नागा संन्यासी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह सभी संन्यासी तट पर पहुंचकर स्नान कर संन्यास धारण करने का संकल्प लेते हुए गायत्री मंत्र के जाप के साथ सूर्य, चंद्र, अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, दसों दिशाओं, सभी देवी देवताओं को साक्षी मानते हुए स्वयं को संन्यासी घोषित कर गंगा में 108 डुबकियां लगाईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।