फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: पांच हजार जवानों ने मास्क की आकृति बनाकर दिया कोरोना से बचाव का संदेश, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Wed, 07 Apr 2021 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Apr 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Five Thousand police Officers make Mask Image To Give Message Protection from Corona
पुलिसकर्मियों ने कुंभ में बनाई मास्क की आकृति - फोटो : अमर उजाला

कोरोनाकाल में हो रहे महाकुंभ के दौरान पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों ने खुद व दूसरों को भी इस संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक करते हुए मानव सृजित मास्क की आकृति बनाई। साधु-संत भी इसके गवाह बने। आकृति को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।

गौरीशंकर स्थित पार्किंग स्थल में बुधवार को पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने एक कार्यक्रम के दौरान मास्क की आकृति बनाकर दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश दिया।

दावा किया जा रहा है कि हरिद्वार में बनाई गई यह आकृति इतिहास में सबसे बड़ी मानव सृजित मास्क की आकृति है। इसको इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से जज वीरेंद्र सिंह और समन्वयक संदीप विश्नोई मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें...  हरिद्वार कुंभ 2021: धरती को गंगा मैया ने दिए सैकड़ों स्नान, मेले और दो कुंभ महापर्व, तस्वीरें...

मास्क की आकृति बनाने के दौरान कुंभ मेला पुलिस, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस, पीएसी, एटीएस उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश पुलिस की पीएसी के जवान, राजस्थान होमगार्ड, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एनएसजी, एसएसबी के जवान मौजूद रहे। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि रिकॉर्ड का बनना सर्वोत्तम तथ्य नहीं है। रिकॉर्ड बनते और टूटते है।

Coronavirus in uttarakhand: Five Thousand police Officers make Mask Image To Give Message Protection from Corona
पुलिसकर्मियों ने कुंभ में बनाई मास्क की आकृति - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक कोविड संकट दौर में मास्क का महत्व और आवश्यकता के संदेश को प्रत्येक श्रद्धालु व आम जनमानस तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर, स्वामी गिरिशानंद, एसएसपी सेंथिल अबूदई  कृष्णराज एस, एसएसपी कुंभ मेला जन्मेजय खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।

Coronavirus in uttarakhand: Five Thousand police Officers make Mask Image To Give Message Protection from Corona
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम - फोटो : ट्वीटर@@kumbhpolice2021

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के जज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा मानव निर्मित मास्क की आकृति अब तक की सबसे बड़ी आकृति है। इसको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रमाण पत्र भी आईजी मेला संजय गुंज्याल को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Five Thousand police Officers make Mask Image To Give Message Protection from Corona
पुलिसकर्मियों ने कुंभ में बनाई मास्क की आकृति - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में विभिन्न धर्मों के अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निभा रहे हैं। संतों की छावनियों, मेला क्षेत्र, यात्री सुविधाओं से जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं। साधु-संत और श्रद्धालु भी इन अधिकारियों के मधुर व्यवहार की सराहना करते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Five Thousand police Officers make Mask Image To Give Message Protection from Corona
पुलिसकर्मियों ने कुंभ में बनाई मास्क की आकृति - फोटो : अमर उजाला

ये अधिकारी जितने व्यावहारिक हैं उतना ही अपने कार्य को लेकर समर्पित भी हैं। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह कुंभ अधिष्ठान में अपर मेलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। मेला प्रशासन और संतों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने में इनकी अहम भूमिका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed