फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ मेला 2021: जूना, आह्वान और किन्नर अखाड़े के संतों ने किया नगर प्रवेश, हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें...  

Tue, 02 Mar 2021 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Grand Welcome of Juna, Awahan and Kinnar Akhada in City Photos
हरिद्वार में संतों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और आह्वान अखाड़ा के रमता पंच मंगलवार को कुंभनगरी पहुंच गए। नगर प्रवेश के दौरान शहरवासियों ने छतों से हर हर महादेव के जयघोष के साथ पुष्पवर्षा कर रमता पंचों का भव्य स्वागत किया। संतों, व्यापारियों, धार्मिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर संतों का आशीर्वाद लिया। मेलाधिकारी, जिलाधिकारी, एसएसपी कुंभ और एसएसपी ने चंडी घाट चौक पर जमात की अगवानी की।  



कांगड़ी स्थित प्रेमगिरि आश्रम में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा के रमता पंचों और नागा साधुओं ने इष्टदेव दत्तात्रेय भगवान की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। शाम को खिचड़ी भोज के बाद बैंड बाजों के साथ श्रीमहंत रमता पंच भल्ला गिरि, श्रीमहंत आनंदपुरी, श्रीमहंत रमणगिरि, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, अष्ट कौशल श्रीमहंत भारद्वाज गिरि, श्रीमहंत शरद भारती, श्रीमहंत चेतनगिरि और श्रीमहंत महेंद्रपुरी की अगुवाई में संतों की जमात अस्थायी छावनी की ओर रवाना हुए। 

रवानगी से पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि, सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि और किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी सहित कई श्रीमहंत रमता पंचों की अगवानी के लिए कांगड़ी पहुंचे। चंडी घाट पुलिस चौकी के पास जिलाधिकारी सी. रविशंकर और एसएसपी सेंथित अबूदेई कृष्णराज एस ने संतों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Grand Welcome of Juna, Awahan and Kinnar Akhada in City Photos
हरिद्वार में संतों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

चंडीघाट चौंक पहुंचने पर मेलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी ने संतों को पुष्पमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सबसे पहले जूना अखाड़ा घाट स्थित दु:खहरण हनुमान मंदिर पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर रमता पंचों का जोरदार स्वागत किया। ललतारौ पुल पर पहुंचने के बाद रमता पंचों के दर्शन को लेकर सड़कों और छतों व्यापारियों और आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Grand Welcome of Juna, Awahan and Kinnar Akhada in City Photos
हरिद्वार में किन्नर अखाड़ा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

रमता पंचों की जमात चंडी चौक से ललतारौ पुल, वाल्मीकि चौक, बिल्वकेश्वर मार्ग, हिलबाईपास, भगतसिंह चौक, भेल मध्य मार्ग, फाउंड्री गेट होते हुए धीरवाली और फिर पांडेवाला स्थित छावनी पहुंची। ज्वालापुर के पांडेयवाला पहुंचते ही श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, युुवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्जवल पंडित के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने रमता पंचों और श्रीमहंतों का भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Grand Welcome of Juna, Awahan and Kinnar Akhada in City Photos
हरिद्वार में संतों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के पूर्व सभापति श्रीमहंत सोहनगिरि, श्रीमहंत उमाशंकर भारती, उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती, प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि, सचिव श्रीमहंत मोहनभारती, श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत गणपतगिरि, श्रीमहंत शैलेंद्रपुरी, श्रीमहंत मछंदरपुरी, श्रीमहंत पूर्णागिरि, श्रीमहंत सिद्वेश्वरगिरि, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती, श्रीमहंत बलराज गिरि, श्रीमहंतकर्णपुरी, श्रीमहंत विजयगिरि, श्रीमहंत हीरापुरी, श्रीमहंत अशोकगिरि, थानापति नीलकंठगिरि, थानापति रणधीर गिरि शामिल रहे। 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Grand Welcome of Juna, Awahan and Kinnar Akhada in City Photos
हरिद्वार में संतों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

रमता पंचों के नगर प्रवेश के दौरान पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed