फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हो गया हरिद्वार का हाल: धर्मनगरी में हजारों टन कूड़ा छोड़ गए कांवड़ यात्री, हर तरफ फैली गंदगी, तस्वीरें

Thu, 28 Jul 2022 12:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jul 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Latest News: After Kanwar Yatra Trash pile and Garbage in many Places in Haridwar photos
हरिद्वार में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मेला तो संपन्न हो गया लेकिन धर्मनगरी में पहुंचे करोड़ों कांवड़िए हजारों टन गंदगी छोड़ गए हैं। गंगा घाटों के साथ ही तमाम क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े और प्लास्टिक की पन्नी के ढेर लगे हैं। रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप और गंगा किनारे गंदगी फैली है। दुर्गंध से बुरा हाल है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन के दावे के मुताबिक, कांवड़ मेले में करीब तीन करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे हैं। 



Kanwar Yatra 2022: 13 दिन की कांवड़ यात्रा में 34 की मौत, 261 लोगों को डूबने से बचाया

कांवड़ियों के सैलाब की तुलना में शौचालय जैसी सुविधा नहीं थी। जिससे कांवड़िए रोड़ीबेलवाला, उत्तरी हरिद्वार, पंतद्वीप पार्किंग और बैरागी कैंप समेत गंगा किनारे गंदगी कर रहे थे। हर तरफ गंदगी के अलावा कूड़े और प्लास्टिक के ढेर लगे हैं। गंगा घाट भी कूड़े से भरे हैं। 

Kanwar Yatra 2022: 13 दिन में हरिद्वार आए पौने चार करोड़ कांवड़िए, सैंपलिंग हुई मात्र 1907

शहर से सामान्य दिनों में रोजाना 150 से 200 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जबकि स्नान पर्व पर एक दिन में 400 मीट्रिक टन तक कूड़ा निकलता है। अब कांवड़ मेले में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ने के बाद गंगा घाट और तमाम जगहों पर गंदगी फैल गई। जिसे साफ करने के लिए अब हरकी पैड़ी और गंगा घाटों के अलावा मेला क्षेत्र से कूड़ा सफाई अभियान शुरू हो गया है।

Haridwar Latest News: After Kanwar Yatra Trash pile and Garbage in many Places in Haridwar photos
हरिद्वार में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों से करीब 500 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र कर उठाया गया। इनमें प्लास्टिक की पन्नी, खाली बोतलें और पुराने कपड़े-चप्पल शामिल थे। घाटों के बाद अब मेला क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। 

Haridwar Latest News: After Kanwar Yatra Trash pile and Garbage in many Places in Haridwar photos
हरिद्वार में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

सफाई अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, जेई नरेश सिंह, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, सफाई निरीक्षक विकास छाछर, सफाई निरीक्षक सुनित, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी समेत 80 कर्मचारी रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि गंगा घाटों के बाद बाकी मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलेगा। प्रत्येक जोन में 60-60 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Latest News: After Kanwar Yatra Trash pile and Garbage in many Places in Haridwar photos
हरिद्वार में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा घाटों और शहर की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार रात से बुधवार तक गंगा घाटों से 500 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। आगामी एक-दो दिनों में पूरा शहर गंदगी मुक्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
Haridwar Latest News: After Kanwar Yatra Trash pile and Garbage in many Places in Haridwar photos
हरिद्वार में गंदगी - फोटो : अमर उजाला

डीएम विनय शंकर पांडे ने कह कि जहां करोड़ों लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं, वहां कुछ कूड़े का ढेर होना स्वाभाविक है। नगर निगम की टीम शहर में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed