कुंभनगरी हरिद्वार में सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में हाथी पर बैठे नागा साधुओं ने अनोखे अंदाज में लंबी जटाओं का प्रदर्शन किया। नागा साधु नगाड़े के साथ जयघोष के नाद भी कर रहे थे। पालकी की सुरक्षा में हाथी, घोड़ों और उटों पर नागा साधुओं की टोली भी चल रही थी।
भव्य पेशवाई में तपस्वी श्री दिगंबर और दिगंबर नागा साधुओं की फौज भी चल रही थी। नागा साधुओं के दर्शन को दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे थे। श्रद्धालुओं ने नागा साधुओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें... महाकुंभ 2021: पेशवाई के दौरान संतों ने दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश, 'आसमान' से बरसे फूल, तस्वीरें...
नागा साधुओं ने भी फूल के रूप में श्रद्धालुओं को शुभाशीष दिया। गाजे बाजे के साथ अंत में पेशवाई कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़े की छावनी में पहुंची। पेशवाई में सबसे आगे अखाड़े के इष्टदेव गुरु कपिल मुनि और शंकर भगवान की पालकी थी।
यह भी पढ़ें... हरिद्वार कुंभ 2021ः श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की पेशवाई में दिखा साधुओं का अद्भुत स्वरूप, तस्वीरों में देखें
उनके साथ शक्ति स्वरूप भाले भैरव प्रकाश और सूर्यप्रकाश भी चल रहे थे। इस दौरान अखाड़े की परंपरा और लोक संस्कृति का वैभव दिखाई दिया।
2 of 6
हरिद्वार में पेशवाई के दौरान जटाएं दिखाते नागा साधु
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हाथी, घोड़ों, ऊंटों पर सवार सैकड़ों साधु-संतों और नागाओं ने कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। तन पर भस्म रमाए श्री दिगंबर नागा और हाथों में लाल ध्वज थामे दिगंबर नागा साधु पेशवाई की शान रहे।
3 of 6
हरिद्वार में पेशवाई
- फोटो : फाइल फोटो
पेशवाई में श्रीमंहत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर संतोषी पुरी (गीता भारती), महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी राधिका, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि, महामंडलेश्वर स्वामी सुमन भारती आदि शामिल रहे।
4 of 6
हरिद्वार में पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
दर्जनों स्थानों पर संतों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं ने पेशवाई का स्वागत किया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दमोदार दास, महत कमल दास, भाजपा नेता भूपेंद्र कुमार ने जगजीतपुर पेट्रोल पंप के पास पेशवाई का भव्य स्वागत किया। मेयर अनीता शर्मा ने संतों को पुष्प अर्पित कर उनका शुभाशीश प्राप्त किया।
5 of 6
हरिद्वार में पेशवाई
- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले भाजपा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद विकास कुमार, लोकश पाल, अमित वालिया ने पेशवाई का स्वागत किया। भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा और भाजपा सप्तऋषि मंडल के महामंत्री तरुण नैयर और विकल राठी ने महामंडलेश्वर प्रखर महाराज का फूल माला पहनकार उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पेशवाई में करीब 40 से अधिक स्वागत स्टॉल लगाए थे। स्वागत के साथ साधु, संतों, अधिकारियों, कर्मचारियों को पानी, जूस और फल का वितरण किया गया।