फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वारः कुंभ के पहले शाही स्नान के लिए पहुंची भक्तों की भारी भीड़, हरकी पैड़ी से हाईवे तक लग गया जाम, तस्वीरें

Thu, 11 Mar 2021 09:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Mar 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Maha Shivaratri ganga snan today in haridwar, watch photos
महाकुंभ का पहला शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ के पहले शाही स्नान के मौके पर आज गुरुवार को तीर्थनगरी हरिद्वार में भक्तों का रैला उमड़ पड़ा। तड़के से शुरू हुए इस स्नान के लिए भीड़ भी इतनी थी कि पैर रखने की जगह नहीं मिली।



महाशिवरात्रि 2021: 101 साल बाद बन रहा विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार करें रुद्राभिषेक

बताया गया कि भक्त तड़के चार बजे से ही घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए थे। तब से स्नान जारी रहा। जिसके बाद सात बजे हरकी पैड़ी के गंगा घाटों को खाली करवा लिया गया।

महाकुंभ 2021: 11 हजार यात्रियों की हुई रैंडम जांच, मेला क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

बता दें कि इस  दौरान घाटों की सफाई का कार्य किया गया। क्याेंकि सुबह 11 बजे से अखाड़े स्नान के लिए पहुंचने वाले हैं। इस दौरान श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान करेंगे। 

हरिद्वार: महाशिवरात्रि से पहले कुंभनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पहले शाही स्नान के लिए ऐसे सजी हरकी पैड़ी, तस्वीरें...

महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। देर रात से हाईवे जाम हैं और श्रद्धालु पैदल गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं। सुबह तड़के से ही हरकी पैड़ी पर जबरदस्त भीड़ लगी है।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Maha Shivaratri ganga snan today in haridwar, watch photos
महाकुंभ का पहला शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

आज महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Maha Shivaratri ganga snan today in haridwar, watch photos
महाकुंभ का पहला शाही स्नान - फोटो : एएनआई
आईजी कुंभ संजय गुंज्याल का दावा है कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Maha Shivaratri ganga snan today in haridwar, watch photos
महाकुंभ का पहला शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है।
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Maha Shivaratri ganga snan today in haridwar, watch photos
महाकुंभ का पहला शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
देर रात से हाईवे जाम हैं और श्रद्धालु पैदल गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं। सुबह तड़के से ही हरकी पैड़ी पर जबरदस्त भीड़ लगी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed