हरिद्वार महाकुंभ में श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई आज रविवार को निकाली गई। पेशवाई भूपतवाला से शुरू हुई और दक्षेश्वर महादेव मंदिर के समीप अखाड़े की छावनी में समाप्त हुई। पेशवाई में बाबा रामदेव सहित अन्य बड़े संत भी शामिल हुए।
हरिद्वार: कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप स्थित झोपड़ियों में लगी आग, हड़कंप
पेशवाई का नेतृत्व अखाड़ा के श्री महंत स्वामी महेश्वदास ने किया। पेशवाई में सबसे पहले श्री गणेश की प्रतिमा का विग्रह चला। उसके बाद श्री पंचायती उदासीन अखाड़ा के भगवान श्री चंद्र आचार्य महाराज का विग्रह झांकी रही। फिर अखाड़ा के संस्थापक सिद्ध योगी बाबा प्रीतम दास जी का विग्रह चला।
महाकुंभ 2021 : घर बैठे शाही स्नान की लाइव कवरेज देखेंगे श्रद्धालु, मेला क्षेत्र में लगेंगी बड़ी स्क्रीन
श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के कोठारी महंत दामोदर दास ने बताया कि झांकी में भारत के सभी राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां दिखाई दी।
हरिद्वार कुंभ 2021: आज भी गूगल को मात देते हैं हरिद्वार के पंडों के सैकड़ों साल पुराने बही खाते, तस्वीरें
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारों धाम की झांकियों के दर्शन हुए। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेशवाई में दिखाई दी। पंजाब के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देंगे।