फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : haridwar kumbh mela area bairagi camp huts caught fire

हरिद्वार: कुंभ मेला क्षेत्र में 24 परिवारों की 28 झोपिड़यां जलकर राख, 10 दिन के भीतर दूसरी बार लगी आग

Sun, 04 Apr 2021 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Apr 2021 09:43 PM IST
सार

हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप स्थित झोपड़ियों में रविवार की सुबह आग लग गई। इस घटना से मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
uttarakhand news : haridwar kumbh mela area bairagi camp huts caught fire
झोपड़ियों में रविवार की सुबह आग लग गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में बैरागी कैंप में बजरीवाला में बसी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में दस दिन के भीतर दूसरी बार आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की नौ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से 24 परिवारों की 28 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग नशेड़ी युवक के कारण लगी है। 

विज्ञापन


कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप बजरीवाला में मजदूर तबके के लोगों की झुग्गी झोपड़ियां हैं। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे पहले एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी से निकली आग की लपटों ने तुरंत ही आसपास की झोपड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में आग लगभग 28 झोपड़ियों में फैल गई। आग लगते ही बस्ती में रहने वाले लोगों ने चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


औरतों व बच्चों ने झोपड़ियों में रखे सामान को निकालना शुरू किया। जैसे-तैसे कुछ लोगों ने अपना सामान बचाया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची और तुरंत ही आग पर काबू करने का प्रयास किया। खुला क्षेत्र होने के कारण आग हवा के साथ ही बढ़ती रही। इसलिए अग्निशमन विभाग के जवानों को आग को बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलने पर आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि आग एक नशेड़ी युवक के कारण लगी थी। 

उत्तराखंड : एक जंगल बुझ रहा तो दूसरे में लग रही आग, अब विकराल हो गई वनाग्नि, तस्वीरें


अग्निकांड पीड़ित परिवारों को दो लाख की मदद
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने एक बार फिर से बैरागी कैंप क्षेत्र में अग्निकांड के पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने 40 पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये आर्थिक मदद दी है।

5 हजार रुपये का चेक वितरण किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने श्रीमंहत रविंद्रपुरी का आभार प्रकट किया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से 40 परिवारों की आर्थिक सहायता की गई। प्रत्येक परिवार को 5 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed