फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार महाकुंभ: शाही स्नान पर 110 साल में पहली बार हुआ ऐसा, तस्वीरों में देखें कुंभ के अनोखे रंग...

Tue, 13 Apr 2021 02:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: All Akhada Shahi Snan Complete on Time in 110 Years
कुंभ में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या का शाही स्नान कड़ी चुनौती और संतों की नाराजगी के बाद भी निर्धारित समय पर पूरा हुआ। मेला प्रशासन के मुताबिक समय प्रबंधन का पालन करते हुए 110 सालों में पहली बार अखाड़ों ने निर्धारित समय अवधि में स्नान किया। 



मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि अखाड़ों के बीच किसी तरह का टकराव न हो इसके लिए क्रमवार समय निर्धारित था। आने और जाने का रूट अलग था। उन्होंने कहा कि बैरागियों की संख्या अधिक थी। उनके स्नान का समय भी अधिक था। भीड़ अधिक होने से बैरागी संतों ने निर्धारित समय तक ब्रह्मकुंड खाली नहीं किया। जिससे बड़ा उदासीन के संत नाराज हो गए थे।

महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

उनकी नाराजगी दूर कर निर्धारित समय पर सभी 13 अखाड़ों का स्नान कराया गया। मेलाधिकारी ने कहा कि संतों की नाराजगी को मेला प्रशासन आशीर्वाद के रूप में लेता है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को मेष संक्रांति का शाही स्नान भी 12 अप्रैल की तर्ज पर होगा। श्रद्धालुओं को नजदीकी घाटों पर ही स्नान कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को उनके पार्किंग स्थलों तक निशुल्क शटल बस सेवा से छोड़ा जाएगा। 

महाकुंभ 2021: तीनों बैरागी संतों की भीड़ 10 अखाड़ों पर पड़ी भारी, स्नान के लिए देना पड़ा दोगुना समय, तस्वीरें...  

शाही स्नान के दौरान डीजीपी अशोक कुमार, गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, रामजी शरण समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

Haridwar Kumbh Mela 2021: All Akhada Shahi Snan Complete on Time in 110 Years
कुंभ के शाही स्नान में पहुंचे संत - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि घाटों पर तैनात पुलिस बल ने श्रद्धालुओं को तीन डुबकी एक स्नान के मंत्र से भीड़ नियंत्रित की। मेला क्षेत्र में कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले 83 लोगों का चालान भी किया गया। बिना कोविड टेस्ट के आए 357 वाहनों में सवार 2758 लोगों को लौटाया गया।

Haridwar Kumbh Mela 2021: All Akhada Shahi Snan Complete on Time in 110 Years
कुंभ के शाही स्नान में पहुंचे संत - फोटो : अमर उजाला

शाही स्नान को लेकर मार्ग को सात सेक्टरों में बांटा गया था। संचार व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए अखाड़ा, जीआरपी, पैरामिलिट्री एवं यातायात सहित 16 सब कंट्रोल रूम बनाए गए थे। वहीं, पैर फिसलने से गंगा में बहने वाले तीन लोगों को जल पुलिस ने बचाया। गंगा घाटों पर 20 नावें तैनात रहीं। वहीं फ्लोटरिंग रेस्क्यू प्लेटफार्म पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। टीम ने दो पुरुष व एक महिला को डूबने से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: All Akhada Shahi Snan Complete on Time in 110 Years
कुंभ के शाही स्नान में पहुंचे संत - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन, नगर नियंत्रण कक्ष और गंगा सभा प्रसारण केंद्र के साथ दक्षदीप पार्किंग, पावनधाम के समीप, चंडी टापू मीडिया सेंटर, शंकराचार्य चौक, धीरवाली पार्किंग, नीलधारा पार्किंग के समीप, कनखल एवं कुंभ के लिए बनाए गए 23 अस्थायी थाना परिसरों में खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर अपनों से बिछड़े 47 लोगों (23 महिला, 24 पुरुष) में से 36 लोगों (17 महिला, 19 पुरुषों) को परिजनों से मिलाया गया। वहीं 11 (06 महिला, 05 पुरुष) के परिजनों की खोजबीन जारी है। 

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: All Akhada Shahi Snan Complete on Time in 110 Years
कुंभ के शाही स्नान में पहुंचे संत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवती अमावस्या के स्नान पर कोविड संक्रमण ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हरिद्वार जिले में 563 कोविड संक्रमित मिले हैं। इनमें दूसरे राज्यों से महाकुंभ स्नान के लिए हरिद्वार आए 112 यात्री भी शामिल हैं। 26 यात्रियों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद राज्यसीमा से लौटा दिया गया। जबकि 86 यात्रियों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया हैं। मेला क्षेत्र में जांच के दौरान 102 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed