फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पहले दुष्कर्म और फिर गला दबाकर की थी मासूम की हत्या

Thu, 24 Dec 2020 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Girl Sexual Assault And Murder Case: Detailed Postmortem Report Revealed Truth
- फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में 11 साल की मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिलने का जिक्र किया गया है। अंदरूनी अंगों में निशान मिले हैं। 

Haridwar Girl Sexual Assault And Murder Case: Detailed Postmortem Report Revealed Truth
- फोटो : अमर उजाला

दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे, इसकी पुष्टि रिपोर्ट में नहीं हो सकी है। पुलिस को अब राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएल) रिपोर्ट का इंतजार है। घटनास्थल से संकलित साक्ष्यों के डीएनए के आधार पर इसकी पुष्टि होगी। 

Haridwar Girl Sexual Assault And Murder Case: Detailed Postmortem Report Revealed Truth
- फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि 20 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। मासूम का शव कपड़ा व्यापारी राजीव कुमार के मकान में मिला था। एक आरोपी राजीव के भांजे रामतीरथ यादव को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Girl Sexual Assault And Murder Case: Detailed Postmortem Report Revealed Truth
- फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म में कितने लोग शामिल थे, यह अभी नहीं पता चल सका है। अब एसएफएल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होगी।

विज्ञापन
Haridwar Girl Sexual Assault And Murder Case: Detailed Postmortem Report Revealed Truth
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, गुरुवार को  संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा होने तक विशेष टीम न्यायालय में पैरवी करेगी। साथ ही फरार आरोपी पर ईनाम की राशि को भी 20 हजार से बढ़ाकर  एक लाख रुपये कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed