फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Accident News Bolero collision with Bike Father son and mother killed during going to marriage in Muza

Roorkee: बोलेरो की टक्कर से पिता-बेटे और मां की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे मुजफ्फरनगर

Tue, 18 Jul 2023 02:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 02:43 PM IST
सार

पाडली गुर्जर निवासी जाहिद अपने सात साल के बेटे आसियान व अपनी मां सम्मो के साथ बाइक पर जफ्फरनगर क्षेत्र के गोपाली गांव में आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की गुड़मंडी के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति के साथ आ रहे बोलेरो चालक ने दोनों बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Roorkee Accident News Bolero collision with Bike Father son and mother killed during going to marriage in Muza
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलौर में गुड़ मंडी के पास बोलेरो की टक्कर से दो बाइक पर सवार एक मासूम समेत तीन की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पाडली गुर्जर निवासी जाहिद अपने सात साल के बेटे आसियान व अपनी मां सम्मो के साथ बाइक पर जफ्फरनगर क्षेत्र के गोपाली गांव में आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। उसके साथ दूसरी बाइक पर रामपुर रुड़की निवासी शमीम व गुलाबनगर रुड़की निवासी अरशद भी थे। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की गुड़मंडी के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति के साथ आ रहे बोलेरो चालक ने दोनों बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


Kedarnath Highway: फाटा के पास मलबे की चपेट में आकर रेस्टोरेंट तबाह, अंदर फंसे दो लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार सभी लोग उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर ही जाहिद उसके पुत्र आसियान व मां सम्मो की मौत हो गई। शमीम और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अब तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed