फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Weather: बारिश से उफान पर आया नाला, तेज बहाव में आठ दुकानें और घर गिरे, लोगों में दहशत, तस्वीरें

Tue, 18 Jul 2023 01:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jul 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Weather News many houses and shops Collapse after heavy rains Flood Like Condition
नाला उफान पर आने से मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में देर रात भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, नाले भी उफान पर आ गए। शांति विहार व सपेरा बस्ती के बीच बहने वाले नाले में अत्यधिक वर्षा के कारण आए पानी के तेज बहाव से चार दुकानें व चार मकान ध्वस्त हो गए हैं।

Uttarakhand Weather: उफान पर नदियां, मलबे की चपेट में आकर कईं भवन ध्वस्त, सड़कें बंद, तस्वीरें

वहीं, तिलक रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनवाए गए स्कूल की दीवार गिर गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए समय रहते दुकान व मकान खाली करा लिए थे। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उधर, नाले का बहाव देख लोगों में दहशत का माहौल है। 

Dehradun Weather News many houses and shops Collapse after heavy rains Flood Like Condition
नाला उफान पर आने से मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

सुबह तक चले रेस्क्यू कार्य के दौरान नाले के बहाव को सुचारू करने के लिए नाले में गिरे मलबे को हटाया गया। साथ ही आस-पास रहने वाले सभी लोगों को घरों से हटाते हुए सतर्क किया गया।

Dehradun Weather News many houses and shops Collapse after heavy rains Flood Like Condition
नाला उफान पर आने से मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

उधर, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।  वहीं, शहर में कई जगह सड़कों पर हुए गड्ढों में बारिश से हो रहे जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Weather News many houses and shops Collapse after heavy rains Flood Like Condition
स्कूल की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को भी दोपहर के समय हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह जलभराव हुआ। इस दौरान खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
Dehradun Weather News many houses and shops Collapse after heavy rains Flood Like Condition
उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed