{"_id":"6645e54ae16f586dc10a2b33","slug":"haridwar-elderly-woman-murder-revealed-granddaughter-and-her-friend-arrested-for-heinous-crimes-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोती निकली हत्या की मास्टरमाइंड: पैसों के लिए प्रेमी के दोस्त से दादी को लगवाया ठिकाने, ऐसे बनाई पूरी प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोती निकली हत्या की मास्टरमाइंड: पैसों के लिए प्रेमी के दोस्त से दादी को लगवाया ठिकाने, ऐसे बनाई पूरी प्लानिंग
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर हुई तीर्थ पुरोहित परिवार की महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उदित निवासी न्यू धीरवाली और महिला की पोती निवासी चाकलान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला की पोती ने ही दादी को रास्ते से हटवाने के लिए प्लानिंग की थी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हत्या का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर मोहल्ला चाकलान में घर में घुसकर तीर्थ पुरोहित परिवार की महिला अर्चना (63) पत्नी स्व. उमाकांत श्रोत्रिय की सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने महिला के देवर के बेटे अभिषेक शर्मा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की आठ टीमें गठित कर विवेचना एसएसआई राजेश बिष्ट को सौंपी थी। पुलिस ने 450 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिससे अहम सुराग हाथ लगे।
दादी की हत्या के आरोप में पोती और प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने हत्या को अंजाम देना कबूल कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी उदित ने पूछताछ में बताया कि मृतका की पोती का अनुराग के साथ व उसका कनखल निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों युवतियां, वह और अनुराग भी आपस में दोस्त हैं।
3 of 5
हरिद्वार में महिला की हत्या के बाद जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उसके और युवती के प्राइवेट फोटो व वीडियो मृतका की पोती के पास थी। इसलिए वह अपने ब्वायफ्रेंड अनुराग को समय-समय पर काफी पैसे देती रहती थी। उसको आईफोन के लिए भी पैसे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग लोकल स्तर पर मात्र 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था, लेकिन युवती की वजह से उसको कभी भी पैसों की कमी नहीं रही। घर से धीरे-धीरे करके लगातार पैसे गायब होने पर मृतका अर्चना ने पैसे छिपाने शुरू कर दिए। जल्दी ही मृतका समझ गई कि उसकी पोती ही पैसों की हेराफेरी कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इससे परेशान होकर दादी को अपने रास्ते से हटाने के लिए पोती ने अपने साथियों के साथ मिलकर उदित को ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। योजना ये बनी कि जब घर के सभी लोग जरूरी काम से घर से बाहर चले जाएं, तो युवक घर जाकर दादी का काम तमाम कर दे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।