हरिद्वार-रुडकी हाईवे पर प्रेमनगर आश्रम पुल के समीप निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सरिया शरीर में घुसने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं कि आपका दिल दहल जाएगा। माना जा रहा है कि तेज गति में रहे पुलिसकर्मी की मोटरसाइकिल सीधे छोटी नहर में जा गिरी होगी। पुलिसकर्मी की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
दर्दनाक हादसाः बाइक से उछलकर सरिया में लटक गया युवक का शव, तस्वीरें...
रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के सिपाही अभिषेक कठैत (28) इन दिनों मातृ सदन संस्था के प्रमुख स्वामी
शिवानंद सरस्वती की सुरक्षा में तैनात था। बृहस्पतिवार देर रात वह आश्रम से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर एक दोस्त से
मिलने की बात कहकर निकला था।
शुक्रवार सुबह गंगनहर पटरी पर घूमने निकले शहरवासियों ने गंगनहर से निकल रही छोटी नहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के सरिये में एक शव फंसा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसओ कनखल नत्थीलाल उनियाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर शव के पास ही मोटरसाइकिल पड़ी थी और नीचे जूते भी पड़े थे। युवक की जेब से मिले पर्स से उसका परिचय पत्र बरामद हुआ।
पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पुलिस ने मोरचरी भेजा।
थानाध्यक्ष नत्थीलाल ने बताया कि जेब से मोबाइल फोन, नगदी, एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। बताया कि संभवत: मृतक
सिंहद्वार चौक की तरफ से आ रहा था, लेकिन तेज गति में होने से प्रेमनगर आश्रम पुल से पहले मोड़ पर नीचे छोटी नहर में
जा गिरा। अंधेरा होने से रात भर उसे कोई देख नहीं सका। (file photo)
सिपाही मूल रूप से टिहरी के घनसाली का रहने वाला था और फिलहाल उसका परिवार भानियावाला देहरादून में रहता है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया है। शिवानंद की सुरक्षा से पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की सुरक्षा में भी वह तैनात रहा था। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के पिता को ढांढस बंधाया।