फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 2023: पहाड़ से मैदान तक जश्न में डूबा उत्तराखंड, ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Jan 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jan 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Happy New year 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

घड़ी में रात को 12 बजते ही उत्तराखंड में आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर हो गया। धमाल और मस्ती के बीच लोगों ने नए साल 2023 का स्वागत किया। होटलों, रेस्टोरेंट और पबों में युवाओं ने जमकर मस्ती की। अलग-अलग थीम पर जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।



New Year 2023: जश्न मनाने मसूरी-नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, जाम ने किया परेशान, देखें तस्वीरें

भारी ठंड में पहाड़ो की रानी मसूरी और नैनीताल ही नहीं मैदानी इलाकों में भी नए साल के जश्न पर लोग खूब झूमे। मसूरी में कई होटलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। देहरादून में कहीं कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं गायकों ने समा बांधा। इस दौरान युवाओं ने सड़कों पर हुड़दंग भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के बीच कहीं विवाद का बड़ा मामला सामने नहीं आया।

Happy New year 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के लिए राजपुर रोड दो दिन पहले से ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ था। इस रोड पर सभी होटलों, क्लबों आदि में जश्न की खासी तैयारियां की गई थीं। शनिवार शाम से यहां विशेष नृत्य कार्यक्रम और संगीत की महफिलें सजने लगी थीं। चकराता रोड, जीएमएस रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड आदि जगहों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। डीजे पर लोग देर रात तक थिरकते रहे।

Happy New year 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम से ही राजपुर रोड और आसपास के मॉल और मल्टीप्लेक्स में खरीदारी और जश्न के लिए लोग इकट्ठा होने लगे थे। लोगों ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखी और इसके बाद विभिन्न जश्न और कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा तो गिफ्ट भी एक-दूसरे को भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New year 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी गायक जस्सी गिल के गानों पर हजारों लोग झूमे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जस्सी को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Happy New year 2023 Celebration in Uttarakhand Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

हजारों लोग होटलों और रेस्टोरेंटों में नए साल का जश्न मना रहे थे तो सैकड़ों युवा हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सड़कों पर हुड़दंग करने में भी पीछे नहीं रहे। जगह-जगह सड़क किनारे वाहन खड़े कर लोग नए साल का जश्न मनाते दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed