फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani Violence: चला सर्च ऑपरेशन, पांच गिरफ्तार, 60 से ज्यादा हिरासत में, जानें आज का हाल..तस्वीरें

Sat, 10 Feb 2024 10:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Haldwani Violence Arrested more than 60 detained curfew lifted from the rest of the city except affected areas
हल्द्वानी हिंसा: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

बनभूलपुरा के हिंसाग्रस्त क्षेत्र में पुलिस ने भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और दो निवर्तमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने 60 से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया है। प्रभावित इलाकों को छोड़कर शहर के शेष हिस्से से कर्फ्यू हटा लिया गया है।



मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से रिपोर्ट 15 दिन में तलब की है। आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध मदरसा और धार्मिक स्थल ढहाने के दौरान हुई हिंसा में 150 पुलिसकर्मियों और निगमकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

उपद्रवियों की ओर से किए जा रहे पथराव के बीच नगर निगम टीम को अतिक्रमण ढहाने का अभियान बीच में छोड़कर भागना पड़ा था। इस बीच, उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी थी। थाने में मौजूद लोगों को पुलिस की टीम ने हवाई फायरिंग करके भगाया लेकिन इस बीच थाने का सारा रिकॉर्ड और कंप्यूटर तक जल गए।

Haldwani Violence Arrested more than 60 detained curfew lifted from the rest of the city except affected areas
हल्द्वानी हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि इस मामले में निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। ये पांचों बनभूलपुरा क्षेत्र के हैं। गिरफ्तार लोगों में शामिल महबूब आलम को भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का कहना है कि जब से वह जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तब से उन्होंने आलम को पार्टी में सक्रिय नहीं देखा है। ना ही उसके पास कोई दायित्व रहा है। 

Haldwani Violence Arrested more than 60 detained curfew lifted from the rest of the city except affected areas
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान - फोटो : amar ujala

पुलिस, प्रशासन की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। पूरे क्षेत्र में वर्तमान में शांति बनी हुई है। सभी लोग फोर्स की मौजूदगी में घरों में कैद हैं। डीएम वंदना ने बताया कि संपूर्ण बनभूलपुरा क्षेत्र आर्मी (कैंट) वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया- तीनपानी गौलापार बाईपास का क्षेत्र छोड़कर पूरे शहर को कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया है। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन की टीम दूध, राशन और दवा पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani Violence Arrested more than 60 detained curfew lifted from the rest of the city except affected areas
आरोपी - फोटो : amar ujala

ऋषिकेश: हल्द्वानी दंगे का घायल एम्स में भर्ती

हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगे के एक घायल को उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। उक्त व्यक्ति को दंगे में गोली लग गई थी। घायल एम्स के आकस्मिक विभाग के रेड जोन में भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि घायल की स्थिति स्थिर है। जिसे यलो जोन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बनभूलपुरा दंगे के घायल हल्द्वानी निवासी अजय को शनिवार शाम में भर्ती किया गया। अजय को एम्स के लिए रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार गोली लगने से अजय की पेशाब की थेली फट गई थी। फिर उपचार कर पेशाब के लिए रास्ता बनाया गया है। 


ये भी पढ़ें... शर्मनाक: शिक्षिका को गन प्वाइंट पर किया अगवा..निर्वस्त्र कर पीटा, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

 

विज्ञापन
Haldwani Violence Arrested more than 60 detained curfew lifted from the rest of the city except affected areas
हल्द्वानी हिंसा: पुलिस बल तैनात - फोटो : amar ujala

जेसीबी, क्रेन के साथ फोर्स को देखकर मदरसा ढहाने की उड़ी अफवाह

हल्द्वानी में शनिवार दोपहर बाद नगर निगम की टीम जेसीबी, क्रेन लेकर भारी पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में घुसी तो लोगों को लगा कि अधूरे छूटे अतिक्रमण विरोधी अभियान को आज ढहाया जाएगा। हालांकि एसएसपी ने साफ किया कि पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। बता दें कि आठ तारीख को भारी पथराव क बीच नगर निगम और पुलिस टीम को अतिक्रमण ढहाने का अभियान बीच में छोड़कर भागना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed