फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher kidnapped at gunpoint three including husband abused injured with the butt of a pistol Kashipur

शर्मनाक: शिक्षिका को गन प्वाइंट पर किया अगवा..निर्वस्त्र कर पीटा, पति ने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

Sat, 10 Feb 2024 09:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 09:21 PM IST
सार

गन प्वाइंट पर अगवा कर पति समेत तीन ने शिक्षिका को निर्वस्त्र किया। फिर पिस्टल की बट से शिक्षका को  घायल कर दिया। पति से अनबन के बाद से शिक्षिका मां संग रह रही थी।

विज्ञापन
Teacher kidnapped at gunpoint three including husband abused injured with the butt of a pistol Kashipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने कार से अगवा कर लिया और पिस्टल तानकर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाजपुर, स्वार होते हुए रामपुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर आए।

विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2008 को क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन के चलते वह 9 अप्रैल 2023 से अपनी मां के साथ रह रही है और वर्तमान में एक स्कूल में पढ़ाती है। शिक्षिका के मुताबिक आठ फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


तभी स्विफ्ट कार में सवार उसके पति और दो दोस्तों ने उसकी स्कूटी रोक ली। तीनों ने पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। पिस्टल तीनों के पास थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए

विरोध करने पर धमकाने लगे कि रात होगी तो उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद वे उसे बाजपुर, फिर स्वार ले गए। वहां से तीनों उसे कार से ही चौखंडी जिला रामपुर ले गए। फिर रात में करीब नौ बजे उसे रामपुर जिले के एक गांव में रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए।

ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व विधायक चैंपियन फिर विवादों में आए, सुरक्षाकर्मी ने दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट का लगाया आरोप

इस बीच, शिक्षिका ने परिजनों को सूचना दी जिस पर करीब 12 बजे परिजन पहुंचे और उसे घर ले आए। शिक्षिका की तहरीर पर उसके पति, पति के दो दोस्तों गोपी कंदला और मिंदा निवासीगण ग्राम कनकपुर थाना आईटीआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ अनुषा बड़ौला ने कहा कि कार सवार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed