हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले इन दावेदारों को झटका लगा है। दावेदारों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने नियम में बदलाव कर दिया है। पढ़िए...
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने चौथी या पांचवीं बार आवेदन करने वालों के लिए हज का रिजर्व कोटा खत्म कर दिया है। प्रदेश से चार सौ लोगों के हज यात्रा पर जाने के सपने को झटका लगा है। इस बार केवल 70 साल वालों के लिए रिजर्व कोटा रखा गया है।
उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और ऑल इंडिया हज कमेटी को पत्र लिखकर चौथी और पांचवीं बार आवेदन करने वाले लोगों को रिजर्व कैटेगरी में ही रखकर हज पर भिजवाने की मांग की है
बता दें कि पहले तक पांचवीं और चौथी बार आवेदन करने वाले, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को रिजर्व कैटेगरी में रखा जाता था। इस बार चौथी और पांचवीं बार आवेदन करने वालों को रिजर्व कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने सामान्य आवेदकों की तरह आवेदन कर कुर्रा अंदाजी में भाग लेना होगा।
वहां से यदि उनका चयन होता है, तो ही वह हज पर जा सकेंगे। कोटा खत्म होने की वजह से प्रदेश के चार सौ आवेदक इससे प्रभावित होगे। केंद्र सरकार और ऑल इंडिया हज कमेटी के इस निर्णय से ऐसे आवेदकों में रोष व्याप्त है