फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैकर्स इस तरह कर रहे ATM फ्रॉड, एक गलती से लुट जाएगी सारी जमा-पूंजी

Mon, 18 Jun 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jun 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Hackers use Atm fraud new trick
girl

हैकर्स इस तरह से आपका एटीएम क्लोन कर सारी जमा पूंजी निकाल लेते हैं। पढ़िए और सावधान रहिए...


 

Hackers use Atm fraud new trick
Debit Card

शहर में एटीएम क्लोनिंग का एक और मामला सामने आया है। दून की महिला के खाते से चेन्नई स्थित एटीएम से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए गए। जबकि महिला का एटीएम कार्ड उसके पास ही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hackers use Atm fraud new trick
SMS

जानकारी के मुताबिक राजेश नेगी निवासी कर्जन रोड एक व्यापारी हैं। उनकी पत्नी कंचन नेगी गृहणी हैं। कंचन का खाता आईडीबीआई की ननूरखेड़ा शाखा में है। गत एक जून और तीन जून के बीच उनके फोन पर बैंक की ओर से कई एसएमएस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hackers use Atm fraud new trick
money

जिनमें उनके खाते से कुल 2.10 लाख रुपये निकाले गए हैं। इतनी बड़ी रकम निकाले जाने की बात पता चलने पर वे हैरान हो गईं। उन्होंने सबसे पहले अपने एटीएम को देखा तो वह भी पर्स में रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से चेन्नई के एक एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। बैंक की ओर से मिली जानकारी के बाद कंचन ने डालनवाला थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन
Hackers use Atm fraud new trick
एटीएम

इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि कंचन ने अपने एटीएम से संबंधित जानकारी भी किसी को नहीं दी है। उनके खाते से शॉपिंग नहीं बल्कि एटीएम से धन निकासी की गई है। लिहाजा मामला प्रथमदृष्टया एटीएम क्लोनिंग का लग रहा है। कंचन की शिकायत पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में जरूर ध्यान रखें कि एटीएम इस्तेमाल करते समय कीपैड पर हाथ रखकर ही अपना पिनकोड डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed